कोरोना : देश में थम रही रफ्तार, जानें क्‍या कहते हैं आंकड़े

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में कमी आई है। देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 35,499 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,69,954 हो गई है। इसी दौरान संक्रमण से 447 और लोगों की मौत भी हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,28,309 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव केस कम होकर 4,02,188 हो गए हैं जो कुल मामलों का 1.27 फीसद है। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में 4,634 मरीजों की कमी आई है। मंत्रालय के अनुसार देश में रिकवरी रेट 97.39 फीसद और डेथ रेट 1.34 फीसद है। देश में अब तक कुल 3,11,39,457 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टेस्टिंग ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट का काम जारी है। अब तक कुल 48,17,67,232 नमूनों की कोरोना जांच की गई है। इनमें से 13,71,871 नमूनों की जांच रविवार को की गई। देश में टीकाकरण का काम भी तेजी से जारी है अब तक कोरोना रोधी टीकों की कुल 50.86 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट, आज 21 नए लोगो की रिपार्ट आयी पॉजिटिव
डिज़ाइनकैफ़े ने नोएडा में नया एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया, उत्तर भारत में मौजूदगी और मजबूत
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने फि‍र बुलाई बैठक, मुख्‍यमंत्रियों के साथ 17 मार्च को हालात...
भक्ति और उल्लास के संग नए सत्र का शुभारंभ: आईटीएस डेंटल कॉलेज में सजी माता की चौकी
कल का पंचांग 12 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बाबा साहब अम्बेडकर उच्चतम ज्ञान और दलित आध्यात्मिकता और समानता के अग्रदूत थे: प्रो आर. के. सिन्हा, क...
#ElectionResult2019 का काउंटडाउन शुरू, देश भर में सुरक्षा के कड़े इन्तजाम
शातिर बदमाश से मारुति ब्रेजा कार बरामद
जस्टिस नागरत्ना बन सकती हैं पहली महिला CJI, पढें पूरी रिपोर्ट
“गलगोटियास यूनिवर्सिटी के लिए ऐतिहासिक दिन: भारत के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस ब्लॉक ...
कल का पंचांग, 10 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
बसपा ने गौतमबुद्ध नगर में जारी की प्रत्याशियों की सूची , देखें
नेफोवा कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव सम्पन्न हुआ, नेफोवा की टीम का विस्तार किया गया
कल का पंचांग, 7 फरवरी 2026 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नवनिर्वाचित चेयरमैन पति संजय भैया का ग्रामवासियों व स्कूल प्रधानाचार्य ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत ...
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बच्चो को चौकी प्रभारी ने शकुशल बरामद किया