ओबीसी आरक्षण पर दांव: लोकसभा से पास हुआ संविधान संशोधन बिल, विपक्ष का भी मिला समर्थन

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने लोकसभा में संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021 पेश किया, जिसके बाद सर्वसम्मति से बिल पास हो गया।  विपक्षी पार्टियों ने भी इस विधेयक का समर्थन किया है। ये बिल राज्य सरकारों को ओबीसी लिस्ट तैयार करने का अधिकार देगा।  हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्रीय कैबिनेट ने इसपर मुहर लगाई थी।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद विधेयक पेश

सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद यह बिल संसद में पेश किया जाएगा। मई में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि केवल केंद्र को ये अधिकार है कि वह ओबीसी समुदाय से जुड़ी लिस्ट तैयार कर सके। हालांकि, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इसपर आपत्ति जाहिर की गई थी, इसी के बाद अब केंद्र सरकार संविधान संशोधन बिल लाकर इसे कानूनी रूप देना चाहती है।

नए विधेयक से ये होगा असर
संसद में संविधान के अनुच्छेद 342-ए और 366(26) सी के संशोधन पर मुहर लगने के बाद राज्यों के पास ओबीसी वर्ग में अपनी जरूरतों के मुताबिक, जातियों को अधिसूचित करने की शक्ति मिलेगी। इससे  महाराष्ट्र में मराठा समुदाय, गुजरात में पटेल समुदाय हरियाणा में जाट समुदाय और कर्नाटक में लिंगायत समुदाय को ओबीसी वर्ग में शामिल करने का मौका मिल सकता है। ये तमाम जातियां लंबे समय से आरक्षण की मांग कर रही हैं, हालांकि, सुप्रीम कोर्ट इन मांगों पर रोक लगाता रहा है।

 

यह भी देखे:-

तानराज संगीत विद्यापीठ में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन, संगीत–नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों ने मोहा म...
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण यह अध्यक्ष ने प्राधिकरण कार्यालय में की बैठक विकास कार्यों की समीक्षा की
वाराणसी में ब्लैक फंगस का कहर:BHU में अब तक 39 मरीजों का हुआ ऑपरेशन; इनमें 14 की आंख निकाली पड़ी, एक...
15 हजार करोड़ के GST फ्रॉड में तीन उद्यमी गिरफ्तार
NEET PG Counselling: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नीट पीजी काउंसलिंग पर रोक लगाने को कहा, जानिए ...
किसान एकता संघ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा
सपा के मिशन-2022 को लेकर अखिलेश का ऐलान, बोले-बड़े दलों से खराब रहा अनुभव, अब छोटे दलों से होगा गठबं...
लखनऊ : स्कूली सामान खरीदने के लिए अभिभावकों के खातों में आज आएंगे 1100 रुपए
AUTO EXPO 2018 : पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने AFTEK के 'SCORPION' को किया लॉन्च
7वां वेतन आयोग : 30 जून से पहले रिटायर हुए हैं तो जानें बड़े फायदे की खबर, इतनी बढ़ेगी Gratuity
जाति और मुख्य जनगणना एक साथ होना मुश्किल, जानें क्यों?
डेल्टा प्लस वैरिएंट: वायरस का नया रूप है बेहद खतरनाक, खत्म कर देता है शरीर में बनी एंटीबॉडी!
काशी विश्वनाथ का अनोखा म्यूजियम हो रहा तैयार, जानिए क्या होगी खासियत
New Education Policy 2020 : कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति को हरी झंडी दी
एवीजे हाइट्स ज़ीटा सेक्टर में धूमधाम से संपन्न हुआ गणेशोत्सव, ईको-फ्रेंडली गणपति विसर्जन बना खास आकर...
आईआईएमटी कॉलेज में आयोजित हुआ प्रबुद्ध सम्मेलन, विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सकुशल सम्...