वतन वापसी: टोक्यो में तिरंगा लहराने के बाद आज स्वदेश लौटेंगे भारतीय एथलीट, जोरदार स्वागत के साथ होंगे सम्मानित

टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन करने के बाद आज भारतीय एथलीट स्वदेश लौटेंगे। टोक्यो से वतन लौटने वालों में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी होंगे। भारत लौटने पर सभी खिलाड़ियों को दिल्ली स्थित अशोका होटल में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों से रूबरू होंगे।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (साई) की तरफ से पहले मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन होना था लेकिन खराब मौसम की वजह से अब इसे अशोका होटल में आयोजित किया जाएगा। ये कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कई पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और भारत सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी खिलाड़ी आज शाम 5:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि अन्य कई पदक विजेता और भारतीय एथलीट पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं। लेकिन मीराबाई चानू, पीवी सिंधू, रवि दहिया और लवलीना बारगोहेन ये सब भी आज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भारत के सात पदक
भारत ने इस बार के ओलंपिक में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारतीय दल ने एक स्वर्ण पदक समेत कुल 7 पदक जीते। इसमें नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई तो कुश्ती में रवि दहिया ने रजत पदक जीता। इनके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, पहलवान बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

 

यह भी देखे:-

इलेक्ट्रिकल मैकनिक (पॉवर तथा रेडियो) सीधी भर्ती पाठ्यक्रम के प्रशिक्षणार्थी भारतीय नौसेना पोत गुजरात...
रामदेव पर देशद्रोह लगाने की मांग, IMA का पीएम मोदी को पत्र, कहा- बाबा ने वैक्सीन से 10,000 डॉक्टरों-...
कासना थाना पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर मोबाईल लूटेरे , लूट के 14 मोबाईल बरामद
कोरियर कर्मी बनकर साइबर अपराधी ने लगाया चूना
गलगोटिया विश्वविद्यालय की दो छात्राओं ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में रचा इतिहास, भारत क...
किन्नौर मे दरक गया पहाड़ ,यात्रियों से भरी बस और आधा दर्जन वाहन फँसे
Mother Sparsh Brings a New Unique Product Tummy Roll On
ग्रेटर नोएडा में रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट की हुई शुरुआत
लापरवाही: बारिश में गेहूं की बोरियां भीगने से हुआ नुकसान 
बड़ी खबर : पुलिस कमिश्नर ने माकन मालिकों को कहा, डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ से घर खाली करने का दवाब बनाय...
नववर्ष पर गौसेवा कर रोटरी क्लब ग्रेनो ने किया सेवा कार्यो का आगाज
ग्रेनो प्राधिकरण: क्लस्टर फोर एरिया में भी डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन जल्द होगा शुरू
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के डीन प्रो० डॉ० राजीव मिश्रा सम्मानित
भोजपुरी लिरिसिस्ट श्याम देहाती का निधन, दो दिन पहले ही हुए थे कोरोना पॉजिटिव
प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे लेकर शराब बेचने वाला सेल्समैन गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी बुलन्दशहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल यादव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद समाजवादी पार्...