संसद के मानसून सत्र का आखिरी सप्ताह: विपक्ष के हंगामे से हुई शुरुआत, लोकसभा आधे घंटे के लिए स्थगित

नई दिल्ली, एएनआइ। संसद के मानसून सत्र का यह आखिरी सप्ताह है। 19 जुलाई से सत्र की शुरुआत हुई और पेगासस, कृषि कानून, पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया है। इस क्रम में विभिन्न दलों से अलग-अलग मुद्दों पर सोमवार को स्थगन प्रस्ताव दिए गए हैं। लोकसभा में आज ओबीसी सूची बनाने का अधिकार दिलाने वाले 127वें संविधान संशोधन विधेयक को पेश किया जाना है। संसद के मानसून सत्र के आ​खिरी हफ़्ते के लिए रणनीति पर मंथन के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के अन्य नेता संसद पहुंचे।

जानें अब तक के अपडेट:- 

– संसद में पहुंचे विपक्षी नेता करेंगे बैठक, अंतिम सप्ताह के लिए रणनीति पर होगा मंथन

स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ मीडिया रिपोर्ट पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म-हत्या और राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।

लोकसभा में आज पेश किए जाने वाले विधेयक:- 

– नेशनल  कमिशन फॉर होम्योपैथी विधेयक, 2021

–  नेशनल कमिशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसीन (संशोधन) विधेयक, 2021

– संविधान (127 वां संशोधन ) विधेयक , 2021

चर्चा के बाद पारित किए जाएंगे ये विधेयक 

– लिमिटेड  लाइबिलिटी पार्टनरशिप (संशोधन) विधेयक, 2021

– डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉपोरेशन (संशोधन) विधेयक 2021

संविधान (Scheduled Tribes) (संशोधन) विधेयक, 2021

राज्यसभा में चर्चा के बाद ये विधेयक होंगे पारित 

-ट्रिब्यूनल रिफॉर्म विधेयक , 2021

– जनरल इंश्योरेंस बिजनेस संशोधन विधेयक , 2021

– एप्रोप्रिएशन (No.4) विधेयक, 2021

– एप्रोप्रिएशन (No.3) विधेयक, 2021

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : साईट- 4 में रामलीला मंचन की तैयारी जोरो पर, स्टेज सज कर तैयार
Tokyo Olympics 2020 Day 8 Live: मुक्केबाजी में लवलीना ने भारत का पदक किया पक्का, तीरंदाजी में दीपिका...
यूपी में 74 हजार रिक्त पदों पर भर्ती को हरी झंडी, सीएम ने दिया प्रक्रिया में तेजी का आदेश
श्री रामलीला कमेटी साईट – 4 रामलीला, कैकयी ने मांगा भरत के लिए राज , राम को बनवास
होमगार्ड की हत्या के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार
चार वांटेड बदमाशों पर 1 लाख का ईनाम घोषित
India Covid Cases: पिछले 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा मामले हुए दर्ज, 555 मौतें भी हुई
केजरीवाल ने गोवा में युवाओं को सरकारी नौकरियां समेत किए कई वादे
रोजगार अधिकार : स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने का अभियान शुरू
ग्रेटर नोएडा से जमात-उल-मुजाहिदीन के दो आतंकवादी गिरफ्तार, बम ब्लास्ट में शामिल होने का शक
संकट मोचन महायज्ञ में 21 वें दिन की आहुति पूर्ण हुई
देखें VIDEO, जानिए क्यों दोस्तों ने मिलकर किया दोस्त का क़त्ल
Kisan Andolan: केंद्र सरकार को राकेश टिकैत ने दिया 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम
बुलंदशहर : पूर्व मंत्री व एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने शहीद बीएसफ जवान के परिवार से की मुलाक़ात
वाराणसी : आज सीएम योगी का दौरा , आ रहे हैं तैयारियों को परखने, पीएम मोदी इस महीने आ सकते हैं काशी
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी पहुंचे ऑटो एक्सपो, इलेक्ट्रिक वाहनों...