किसान सम्मान निधि : आज पीएम मोदी लाभार्थी किसानों को जारी करेंगे 9.75 करोड़
नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की नौवीं किस्त दोपहर 12:30 बजे जारी करेंगे।
धनराशि भेजने के बाद पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित करने के साथ ही लाभार्थी किसानों से करेंगे बात
पीएम-किसान योजना की नौवीं किस्त जारी करने के दौरान कृषि मंत्री तोमर भी रहेंगे मौजूद
इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 मई को इस योजना की आठवीं किस्त जारी की थी।
ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं
आपके खाते में पैसा आया या नहीं यह पता करने के लिए सबसे पहले द्धह्लह्लश्चह्य://श्चद्वद्मद्बह्यड्डठ्ठ.द्दश्र1.द्बठ्ठ/ वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद इसके दाहिने किनारे पर फार्मर्स कार्नर पर क्लिक करें। जो पेज खुलेगा उस पर बेनेफिशियरी स्टेटस का आप्शन आएगा, उस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें। आधार या मोबाइल नंबर डालते ही आपको पता चल जाएगा कि आपको धनराशि मिलेगी या नहीं।
