Mission 2022: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर यूपी कांग्रेस करेगी मार्च

नई दिल्ली, एएनआइ। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में राज्य सरकार के खिलाफ मार्च निकालेंगे। एक वरिष्ठ नेता ने एएनआइ को बताया, ‘कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दो दिवसीय अभियान में व्यस्त हैं जो 9-10 अगस्त को होगा।’ पार्टी के एक शीर्ष सूत्र के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य की सभी 403 विधानसभाओं में मार्च करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ मार्च हर विधानसभा के मुख्य बाजार से होते हुए करीब पांच किलोमीटर तक चलेगा। राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी के महज पांच विधायक हैं। हालांकि कांग्रेस महासचिव और राज्य प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि पार्टी उत्तर प्रदेश में समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है।’

पार्टी सूत्रों ने आगे कहा, ‘यह ध्यान दिया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन गठन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों ने राज्य के सभी 823 प्रखंडों में अपनी 25 सदस्यीय समितियों का गठन किया है। इनमें से संख्या ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की संख्या 20,575 है।’ साथ ही 8134 न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति का लक्ष्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने पूरा कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि 21 सदस्यीय न्याय पंचायत समितियों का गठन लगभग समाप्त हो चुका है।

यह भी देखे:-

एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन: ग्रेटर नोएडा के तीन छात्र टॉप 10 में
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में खूटी पूजा से रजत जयंती दुर्गा उत्सव का शुभारंभ
पतंजलि इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि पूजन: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत
विश्व स्ट्रोक दिवस पर बिसरख में जागरूकता अभियान, कैलाश इंस्टीट्यूट ने दी स्वस्थ जीवन की सीख
Lakhimpur Kheri Live: श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी
गौतमबुद्धनगर के कई कोतवाली प्रभारियों में फेरबदल
लॉकडाउन में श्रमिकों को 5-5 हजार रुपये की मदद देगी दिल्ली सरकार
ईशान आर्युवेद कॉलेज में योग शिविर,  योग द्वारा सभी दुर्लभ बिमारियों का ईलाज सम्भव : डॉ. डी.के. गर्ग 
चिराग को झटका: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस को मंत्री पद का तोहफा
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले के व्यापारियों की सुनी समस्या
राज्यस्तरीय डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2025-26 (राज्य स्तरीय)” की मेजबानी करेगा गलगोटियाज कॉलेज...
महाराज सिंह नागर बने कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला कमांडर (चेयरमैन)
प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प को पूरा करेगी यात्रा: सीएम योगी
नोएडा एयरपोर्ट पर सस्ता होगा हवाई सफर
भाजपा दनकौर मंडल ने मनाया गुरुपूर्णिमा का पर्व
यूपीएसटीएफ(UPSTF) ने आतंकी हमले की साजिश को किया नाकाम, दो पीएफआई के सदस्य गिरफ्तार