India China Border Issue: भारत के टी-90, टी-72 टैंक चीन के खिलाफ विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल से भरेंगे हुंकार

जम्मू:  14000 से लेकर 17000 फीट की ऊंचाई पर शून्य से नीचे तापमान में सरहद की रक्षा में तैनात भारतीय जवानों के तेवर देख यह स्पष्ट हो जाता है कि वे किसी भी मोर्चे पर चीन के खिलाफ अपनी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। करीब एक साल से भी अधिक समय से लद्​दाख सीमा पर अपने टैंकों की तैनाती में लगी भारतीय सेना की बख्तरबंद रेजिमेंटों ने सबसे ऊंचे युद्धस्थल पर अपनी मशीनों काे अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए अपनी मानक संचालक प्रक्रियाओं को अौर बेहतर व विकसित किया है।

भारतीय सेना ने लद्​दाख में भारत-चीन सीमा के ऊंचाई वाले इलाकों में टी-90 भीष्म और टी-72 टैंकों की तैनाती शुरू कर दी थी। यही नहीं रेगिस्तान और मैदानी इलाकों में अपना लोहा मनवाने वाले बीएमपी सीरीज इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स को भी स्थापित किया गया है। इन्हें लाने के साथ-साथ ही इस भीषम तापमान के बीच इनके इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी भारतीय जवानों को देना शुरू कर दिया गया था। अब वे इसमें निपुन हो गए हैं।

भारतीय सेना ने पिछले साल टैंक शेल्टर सहित अपने टैंक संचालन को मजबूत व बेहतर बनाने के लिए एक विशाल बुनियादी ढांचा भी बनाया है जो सर्दियों के दौरान मशीनों को खुले में पार्क करने से बचने में मदद करता है। सेना के अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि “अब इन टैंकों के रखरखाव पर जोर दिया जा रहा है क्योंकि अत्याधिक सर्दी इनके रबर और अन्य भागों पर प्रभाव डाल सकती हैं। अगर हम इन टैंकों को अच्छी तरह से बनाए रख सकते हैं, तो हम इन्हें यहां बहुत लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।”

लद्​दाख सरहद पर अपने आपको मजबूत बनाने के लिए भारतीय सेना की इस कार्रवाई ने चीनी सैनिकों आगे बढ़ने से रोक दिया है।

 

यह भी देखे:-

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, गौतमबुद्ध नगर के 4,426 शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक क...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है मतदान
भारत को चांद पर सफलता मिल गई है. चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया है
गलगोटियास विश्वविद्यालय में “वसुधैव कुटुम्बकम विषय पर राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन कि...
मिशन शक्ति-3 कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुरू की गई महिला बीट प्रणाली
नोएडा: अद्भुत पराक्रमी थे महाराजा सुहेलदेव - विनायकराव देशपांडे
पार्टी और विभिन्न समारोहों में शराब परोसने के लिए करना होगा ये काम, नहीं तो होगी ये कड़ी कार्यवाही ....
नोएडा पुलिस ने लूटेरे का स्केच जारी किया
गणतंत्र दिवस पर नरेंद्र भूषण, सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का संदेश
अनुच्छेद-370 को लेकर विपक्ष की भूमिका दुर्भाग्यपूर्ण: सुधांशु त्रिवेदी
बीजेपी प्रत्याशी ने बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील
allahabad high court : बिजली विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी पर रोक
Covid : एमआईएस सिंड्रोम का शिकार हो रहे हैं पोस्ट कोविड बच्चे, जानें क्या हैं लक्षण
ऑनलाइन ठगी करने वाले दो विदेशी सहित तीन गिरफ्तार
एनटीपीसी को लगातार चौथे वर्ष ‘टॉप एम्प्लॉयर इंडिया 2026’ का सम्मान, मानव संसाधन प्रबंधन में बनाई नई ...
नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से पीछे से टकराई कार:हादसे में कार सवार की मौत