ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों ने काटा हंगामा

ग्रेटर नोएडा : अर्जित भूमि के बदले 10 प्रतिशत विकसित भूखंड व आबादी की बैकलीज की मांग को लेकर सोआज किसानों ने प्राधिकरण में हंगामा काटा। किसान लिफ्ट को बंद कर उसके सामने धरना देकर बैठ गए। किसान काफी देर तक नारेबाजी करते रहे । ग्रेनो प्राधिकरण पर किसानों ने धोखा कर मांगों को पूरा न करने का आरोप लगाया। प्राधिकरण सीईओ देवाशीष पंडा ने किसानों से लिफ्ट को चालू करने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से संभव है। किसान वार्ता के लिए तीसरे तल पर सभागार कक्ष में आए। सीईओ के आश्वासन पर किसानों ने लिफ्ट को चालू कर धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद किसान सीईओ के साथ वार्ता करने तीसरे तल पर पहुंचे। सीईओ कुछ देर के लिए अपने कार्यालय में चले गए। इस पर किसानों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों के आक्रोश को थामने के लिए सीईओ अपने साथ एसएसपी लव कुमार व एसीईओ जर्नादन को लेकर बैठक में पहुंचे। करीब एक घंटे तक किसानों के मुद्दों पर वार्ता हुई। किसानों ने कहा कि प्राधिकरण ने धोखे से उनकी आबादी शिफ्ट कर दी। अधिकारियों के कहने पर मकानों को हटाकर दूसरी जगह बनाया। आबादी को बिल्डरों को आवंटित कर दिया गया। अब प्राधिकरण आबादी शिफ्ट करने से इंकार कर रहा है। किसानों ने कहा कि बिल्डरों से उनकी आबादी की जमीन को वापस कराया जाए। दस फीसद भूखंड आवंटन, आबादी की बैकलीज, लंबित प्रकरणों का निस्तारण, छह फीसद भूखंड आवंटन में तेजी आदि की भी मांग सीईओ से की गई। सीईओ आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस मौके पर मनवीर भाटी, आमोद भाटी, अजब ¨सह प्रधान, पवन शर्मा, मनोज प्रधान, दयानंद प्रधान, टीकम यादव, पप्पू प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, भीम ¨सह, बिजेंद्र नागर, जोगेंद्र प्रधान, डा. जगदीश नागर, विनोद भाटी, जितेंद्र यादव, चमन मास्टर, विकास नागर आदि भी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

मोदी के विकास को अवकाश पर भेजने का वक्त आ गया: प्रियंका गांधी
ग्रेटर नोएडा में भारत विकास परिषद की "गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन" एवं "भारत को जानो" प्रतियोगिता का आयो...
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने पर जोर
किसान एकता संघ ने किया संगठन का विस्तार
श्री विनायक ग्रुप का नया कमर्शियल प्रोजेक्ट लॉन्च, भूमि पूजन संपन्न , "NCR का सबसे बेहतरीन कमर्शियल...
ग्रेटर नोएडा में निकाला गया केंडल मार्च, पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
दीपावली मिलन में गूंजा भाईचारे का संदेश, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक समर्पण का संकल्प
कबड्डी खिलाड़ी आकाश का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत
सुपरटेक के पीड़ित फ़्लैट बायर्स को न्याय दो , दोषी अधिकारीयों को कड़ी सजा मिले : आम आदमी पार्टी ने सौंप...
न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर ने आसपास क्षेत्र में जल संरक्षण की शुरुआत की
गैंगस्टर अनिल दुजाना ने कोर्ट में रचाई सगाई
रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 61 यूनिट रक्त एकत्रित
जनपद न्यायालय के बाहर नाले से उठ रही बदबू, अधिवक्ता और वादकारी परेशान: प्रशासन पर सवाल उठाते हुए एडव...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बायोप्रोसेसिंग और बायोमैन्युफैक्चरिंग पर आयोजित हुआ भव्य FDP, बायोइंडस्...
इंद्रप्रस्थ, हस्तिनापुर, मथुरा व आगरा के बीच महाभारत सर्किट के नाम से हो पर्यटन क्षेत्र का विकास : ध...
कल का पंचांग, 5 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त