सीईओ  नरेंद्र भूषण ने की सरकारी योजनाओं की समीक्षा,  रबूपुरा में राजकीय महाविद्यालय पर खर्च होंगे 8.68 करोड़ , तीन नई पुलिस चौकियों का निर्माण जल्द

ग्रेटर नोएडा। जिले के नोडल अधिकारी व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने शासन से स्वीकृत योजनाओं, सांसद निधि, त्रिस्तरीय पंचायत निधि व अन्य विभागों की समीक्षा की। उन्होंने सभी योजनाओं को इस साल के अंत तक हर हाल में पूरा करने के लिए निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि रबूपुरा में राजकीय महाविद्यालय बनाने के लिए शासन से 8.68 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। 

ऑनलाइन समीक्षा बैठक में नोएडा व दादरी में तीन नई पुलिस चौकी बना जाने की बात सामने आई। नरेंद्र भूषण ने सीडीओ को इनका एस्टीमेट शीघ्र तैयार कराने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय पर पार्क का निर्माण होना है। इसके लिए सीडीओ को जिलाधिकारी से बात करके जगह चिंहित करने और समय पर निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह के सांसद निधि से चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने को कहा। जिले की 88 ग्राम पंचायतों  में 65 शौंचालय बनने थे, जिसमें  से 64 बन चुके हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी ने बताया कि एक शौंचालय शेष है। यह एक सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएगा। सभी 88 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनने हैं, लेकिन अब तक 13 गांवों  में ही पंचायत भवन निर्माणधीन हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए नोडल अफसर ने इन 13 पंचायत भवनों का निर्माण दो माह में पूरा करने और शेष का काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य दिया। लोक निर्माण की तरफ से जिले  में सात सेतुओं का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक 80 से 90 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। शेष कामों को शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए।

यह भी देखे:-

समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भाजपा ...
बिल्डर सोसाइटी पर 24 हजार का जुर्माना
अन्नपूर्णा होस्टल्स में सजा क्रिसमस क्राफ्ट मार्केट, स्थानीय कारीगरों के संग उमड़ा रंगीन उत्सव
LIVE Delhi News: हम मिलकर एक्शन प्लान बनाएंगे: गोपाल राय, दिल्ली-हरियाणा में स्कूल बंद
पद्मावती के विरोध में प्रर्दशन करने वालो 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज
यशपाल भाटी बने राष्ट्रीय महामंत्री
छठ पूजा के मद्देनजर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, देखें
कोरस-2019" का धूम-धाम के साथ शानदार आगाज , गीत-संगीत की धुनों पर झूमा शारदा विश्वविद्यालय
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता में नंबर वन बनी स्टेलर वन
तीज, राखी और जन्माष्टमी के रंग में रंगा ग्रेटर नोएडा, भारतीय फ्रेंड्स क्लब ने मनाया उत्सव
ग्रेटर नोएडा में लावारिस कुत्तों का पहला नसबंदी केंद्र शुरू , कुत्तों की नसबंदी के लिए नंबर जारी 
शारदा विश्वविद्यालय के विधि संकाय ने कम्युनिटी कनेक्ट विजिट का सफल आयोजन
सीएम योगी ने सम्राट मिहिर भोज के प्रतिमा का किया अनावरण, कही ये ख़ास बात, पढ़े पूरी खबर
Deputy CM, Keshav Prasad Maurya has inaugurated and encircled the whole Ev India expo on second day
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ बरेली मण्डल प्रभारी ने की बैठक
ग्रेटर नोएडा : "स्पर्श ग्लोबल स्कूल" ने अपना पहला वार्षिक कार्यक्रम "टी फिटी" मनाया