टोक्यो ओलंपिक 2020: कौन हैं भारत की गोल्फर बेटी अदिति
बेंगलुरु की रहने वाली अदिति अशोक पांच साल की उम्र से गोल्फ खेल रही हैं। उन्हें इसके प्रति रुची आने की भी अलग ही कहानी है। वह एक बार अपने परिवार के साथ एक रेस्तरां में खाना खा रही थी। तब एक गोल्फ कोर्स से चीयर सुनकर वह इस खेल के लिए आकर्षित हुईं थी। अब वह भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला गोल्फर कही जा सकती है। वह यूरोपियन टूर जीतने वाली पहली महिला गोल्फर है।
अदिति दुनिया में रैंक 200 पर है। अदिति का यह दूसरा ओलंपिक है। 2016 रियो उनका पहले ओलंपिक था। उस वक्त वह रियो ओलंपिक में पहुंचने वाले सबसे युवा गोल्फर थीं। हालांकि रियो ओलंपिक में उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा। उन्होंने उसमें 41वां स्थान हांसिल किया था। लेकिन, टोक्यो ओलंपिक में उनका प्रदर्शन काफी शानदार है। भारत के लिए कल यह टोक्यो में एक सरप्राइमज मेडल हो सकता है।