Budgam Encounter: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन बरामद

श्रीनगर। मध्य कश्मीर के जिला बडगाम में आज सुबह एक संक्षिप्त मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है परंतु पुलिस सूत्रों का कहना है कि मरने वाला हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुआ है। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन बरामद हुई है। सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबल वापस लौट गए। कश्मीर जोन पुलिस ने आतंकी के मरने की पुष्टि अपने ट्वीटर हैंडल पर भी की है।

आज सुबह पुलिस सूत्रों ने बडगाम के मनचोआ इलाके में एक आतंकी देखे जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस की एसओजी, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल मनचोआ पहुंचा और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिस जगह आतंकी छिपा हुआ था, जैसे ही सुरक्षाकर्मी उस ओर बढ़े आतंकवादी ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी का जवाब देने से पहले आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु वह नहीं माना।

बार-बार अपील करने के बाद ही जब आतंकी ने हथियार डालने से इंकार कर दिया तो सुरक्षाबलों ने करीब आधे घंटे के भीतर ही आतंकवादी को मार गिराया। जब काफी देर तक गोलीबारी नहीं हुई तो सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ स्थल पर एक आतंकी का शव पड़ा हुआ था। उसके पास से एक एके-47, एक पिस्तौल व उनकी मैगजीन भी बरामद हुई। आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है परंतु कहा जा रहा है कि यह नया है। हाल ही में वह आतंकी संगठन में हुआ था। पुलिस ने शव व हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया। सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद जब इस बात की पुष्टि हो गई कि आसपास कोई और आतंकी मौजूद नहीं है तो सुरक्षाकर्मी वापस लौट गए।

यह भी देखे:-

डेल्टा सेक्‍टर में शपथ ग्रहण समारोह: नई कार्यकारिणी ने सेक्‍टर के विकास का किया प्रण
बिलासपुर कस्बे में निर्वाचित चेयरमैन व उनके पति संजय भैया का पुष्प वर्षा के साथ हुआ भव्य स्वागत
काशी में भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन: जेपी नड्डा बोले- जिन्हें भाजपा में शामिल होने का मौका मिला...
जोंटी भाटी ने जीता बलदेव केसरी का खिताब
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एडवांस मॉलिक्यूलर तकनीक पर कार्यशाला आयोजित
अमेरिकी टैरिफ संकट पर ईपीसीएच की सरकार से त्वरित हस्तक्षेप की मांग, कारीगरों की आजीविका पर मंडरा रहा...
"टेक्नोलॉजी हैकथन एवं सहयोग से समृद्धि " का आयोजन
जे.डी. गर्ल्स कबड्डी एकेडमी, बागपुर की तीन खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप में किया यूपी का प्रतिनिधि...
बेटे को  गोली  मारने के बाद रिटायर्ड दारोगा ने खुद को गोली से उड़ाया 
अलीगढ़ का टॉप-10 बदमाश ग्रेटर नोएडा में पुलिस एंकाउंटर में गोली लगने से घायल, उसका साथी फरार
पीएम मोदी 13वीं ब्रिक्स समिट की अध्यक्षता करेंगे, 9 सितंबर को वर्चुअली आयोजित होगा सम्मेलन
ग्रेटर नोएडा : पुलिस लाइन में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ
हिण्डन के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने के लिए डीएम बी.एन . सिंह ने दिया निर्देश
कोरोना को हमने हरा दिया...इसी धारणा से भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने मचाया कहर
गलगोटिया विश्विद्यालय के सहयोग से सार्थक एडू-विज़न एक्सपो का आयोजन   
प्रजनन न्याय पर भी दिव्यांगजनों का अधिकार हो सुनिश्चित: गलगोटियास विश्वविद्यालय में कार्यशाला का आयो...