कोरोना की तीसरी लहर के लिए बच्चों का आसीयू कितना तैयार, विशेष सचिव ने जिम्स का किया निरीक्षण

चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ0प्र0 शासन की विशेष सचिव श्रीमती शुभ्रा सक्सैना द्वारा राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा में भ्रमण एवं पीडियाट्रिक्स विभाग का निरीक्षण किया गया।

आज विशेष सचिव, उ0प्र0 शासन, चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा कोविड-19 की संभावित तृतीय लहर के दृष्टिगत संस्थान में मरीजों की देखभाल एवं उपचार के दृष्टिगत की गयी तैयारियों का जायजा तथा पी0आई0सी0यू0 का निरीक्षण किया गया है। संस्थान के निदेशक डा0 (ब्रिगे0) राकेश गुप्ता व सी0एम0एस0, डा0 सौरभ श्रीवास्तव द्वारा पौधा भेंट कर विशेष सचिव, श्रीमती शुभ्रा सक्सैना का स्वागत किया गया। विशेष सचिव, श्रीमती शुभ्रा सक्सैना के साथ निदेशक डा0 (ब्रिगे0) राकेश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सौरभ श्रीवास्तव, वित्त अधिकारी, श्री नीरज कुमार एवं डा0 अनुराग श्रीवास्तव संकाय प्रभारी-प्रशासन के साथ कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत कोविड केयर व पीडियाट्रिक आई0सी0यू0 व अन्य मुद्दों को लेकर एक लम्बी बैठक हुई। विशेष सचिव श्रमती शुभ्रा सक्सैना ने कहा कि निदेशक डा0 (ब्रिगे0) राकेश गुप्ता के नेतृत्व में संस्थान ने अभूतपूर्व तरक्की की है जिसमें संकाय सदस्यों व कर्मचारियों ने पूरे समर्पण के साथ सहयोग किया। इसके बाद श्रीमती शुभ्रा सक्सैना ने संस्थान से सम्बद्ध अस्पताल का निरीक्षण किया जहाॅ कोविड-19 की संभावित तृतीय लहर के दृष्टिगत संस्थान के पीडियाट्रिक्स विभाग में बच्चों के उचित इलाज व सुविधा की व्यवस्था का जायजा लिया। विशेष सचिव, श्रीमती शुभ्रा सक्सैना ने निदेशक महोदय की तारीफ करते हुये मरीजों से सुविधाओं को और बेहतर करने के सम्बंध में उनके सुझाव भी जानें। निदेशक डा0 (ब्रिगे0) राकेश गुप्ता ने जानकारी दी कि विशेष सचिव, श्रमती शुभ्रा सक्सैना ने काफी तल्लीनता के साथ संस्थान की समस्याओं को सुना व खुद देखा और शासन स्तर से उनके निराकरण के लिए कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिया।

यह भी देखे:-

जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को 10 से 28 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा निःशुल्क ख...
मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टाल का लिया जायजा
गौतमबुद्धनगर में 21 मई को मनाया जाएगा किसान दिवस, विकास भवन सभागार में होगी किसानों की समस्याओं की स...
हिंदू देवी देवताओं की फोटो लगे पटाखों पर लगे रोक : चैनपाल प्रधान, सीएम योगी को लिखा पत्र
आईआईए ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों की "मंथन ब्रेकफास्ट गोष्ठी" का हुआ आयोजन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की नई प्रक्रिया से बढ़ी अनट्रेंड ड्राइवर की मुश्किल
ग्रेनो प्राधिकरण ने एच्छर में छह करोड़ की जमीन कराई खाली
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिसरख मंडल में किया सघन जनसंपर्क
गौतमबुद्ध नगर पुलिस के कई कोतवाली प्रभारी/ थानाध्यक्ष का इधर से उधर तबादला, देखें सूची
ग्रेटर नोएडा में जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल वॉलीबॉल और बास्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन,...
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के तत्वाधान में मीडियाकर्मियों के लिए कोरोना टीकरारण शिविर आयोजित, परिजनों क...
"टेक्नोलॉजी हैकथन एवं सहयोग से समृद्धि " का आयोजन
चेन और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय बावरिया गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई 10...
नोएडा में 1,000 पेड़ लगाने के अभियान की सफलतापूर्वक समाप्ति
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया आर्या फैशन्स का दौरा, महिला कर्मचारियों के कौशल विकास की सराहना
उदयन केयर-चैरिटेबल ट्रस्ट” के सहयोग से पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने गलगोटियास विश्वविद्यालय में किया ...