अर्थव्यवस्था: जानें तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच GDP और महंगाई पर आरबीआई ने क्या जताया अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए RBI द्वारा अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 9.5 फीसदी है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 21.4 फीसदी होगी, दूसरी तिमाही में 7.3 फीसदी, तीसरी तिमाही में 6.3 फीसदी और चौथी तिमाही में 6.1 फीसदी। शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में देश की वास्तविक जीडीपी 17.2 फीसदी रह सकती है।

 

वित्त वर्ष 2020-21 में आई थी 7.3 फीसदी की गिरावट
पहले रिजर्व बैंक ने 2021-22 के दौरान आर्थिक वृद्धि को 10.5 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया था। मालूम हो कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में पिछले वित्त वर्ष यानी 2020-21 में 7.3 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले वित्त वर्ष की शुरुआत जहां भारी गिरावट के साथ हुई थी, वहीं चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था वृद्धि की राह पर लौटी और जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में 1.6 फीसदी वृद्धि हासिल की गई।

चालू वर्ष में कितनी रह सकती है महंगाई?
केंद्रीय बैंक ने आपूर्ति पक्ष की बाधाओं, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कच्चा माल महंगा होने की वजह से चलते चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ा दिया है। वित्त वर्ष 2021-2022 में (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) पर आधारित मुद्रास्फीति 5.7 फीसदी रह सकती है। जबकि जून में हुई आरबीआई की पिछली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने इस वर्ष के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति के 5.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में महंगाई दर 5.9 फीसदी रह सकती है, तीसरी तिमाही में 5.3 और चौथी तिमाही में यह 5.8 फीसदी हो सकती है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-2023 की पहली तिमाही में सीपीआई 5.1 फीसदी रह सकती है।

मुद्रास्फीति में नरमी के संकेत

दूसरी तिमाही के बाद मुद्रास्फीति में नरमी के आरबीआई के अनुमान से संकेत मिलता है कि मौजूदा नीति कुछ तिमाहियों तक जारी रह सकती है, वित्त वर्ष 22 के अंत तक सामान्यीकरण की शुरुआत के साथ। आसान तरलता का समर्थन करते हुए, नीति काफी हद तक विकासोन्मुख रही है। यह केंद्रीय बैंक द्वारा अनुमानित – वित्त वर्ष 22 और वित्त वर्ष 23 के लिए क्रमशः 9.5% और 17.2% की उच्च वृद्धि प्राप्त करने में मदद करेगा।

यह भी देखे:-

GMA का 35वां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, “भविष्य को सशक्त बनाना – भारत की दिशा” पर हुआ मंथन
श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
पीएम का काशी दौरा: सावन से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी बनारस को दे सकते हैं बड़ी सौगात
ग्रेटर नोएडा: बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने किया अनोखा प्रदर्शन, ताली-थाली बजाकर जताया विरोध
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी सौर और पवन ऊर्जा: टाटा पावर करेगा 550 करोड़ का निवेश
गुम या चोरी हो गया है Aadhaar, तो घर बैठे ऐसे बनवाएं दोबारा कार्ड, ये है पूरा प्रोसेस
इफैक्स की रिपोर्ट ने बताया रूस में पाया गया गामा कोरोना वायरस
ASEAN Summit 2021 : कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में भी दोस्‍ती की कसौटी रहा भारत-आसियान- पीएम मोदी
ब्लड बैंक में रक्त की कमी, जरुरतमंदों के लिए रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा बना बड़ा सहारा
सिविल जज बनने पर अभिषेक भड़ाना का चुहडपुर खादर में भव्य स्वागत, पगड़ी और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मा...
प्रयागराज की कोर्ट पहुंचा मुख्तार अंसारी को UP की जेल में शिफ्ट करने का आर्डर, तय होगा जेल
ग्रेनो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, स्केटिंग व शूटिंग एक दिसंबर से ही शुरू
VIDEO NEWS >> CLICK
एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, क्षेत्रीय सड़कों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई क...
वर्चुअल आर्ट एग्जीबिशन देखें Indigalleria.com पर कल 15 अगस्त से 
मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की उतारी आरती