कोरोना वैक्सीन: भारत को जल्द मिल सकती है सिंगल डोज वैक्सीन

नई दिल्ली, एजेंसियां। कोरोना वैक्सीन को लेकर देश में एक और खुशखबरी आई है। भारत को जल्द पहली सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन मिल सकती है। अमेरिका की जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने भारत में अपनी सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए आवेदन किया है। इस पर सरकार की ओर से जल्द फैसला आ सकता है। विदेशी टीकों के आयात से भारत के टीकाकरण अभियान की रफ्तार में और तेजी आने की संभावना है।

इससे पहले सोमवार को कंपनी ने कहा था कि वह भारत में अपनी सिंगल डोज वाली कोरोना वैक्सीन लाने के लिए प्रतिबद्ध है और भारत सरकार के साथ चल रही चर्चा के लिए तत्पर है।

कंपनी की ओऱ से बयान में कहा गया है कि बायोलॉजिकल ई हमारे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा जो हमारे जॉनसन एंड जॉनसन COVID-19 वैक्सीन की आपूर्ति करने में मदद करेगा। हमारे पास सरकारों, स्वास्थ्य अधिकारियों और संगठनों जैसे कि Gavi और COVAX सुविधा के साथ व्यापक सहयोग और साझेदारी के माध्यम से है।

 

अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने इसी साल अप्रैल में अपनी कोरोना वैक्सीन के भारत में ट्रायल के लिए आवेदन दिया था। हालांकि, उस समय खून के थक्के बनने की शिकायतों के बाद अमेरिका में इसका ट्रायल बंद था।

 

 

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : सीएम योगी करेंगे तीनों प्राधिकरण के काम की समीक्षा
India Coronavirus Cases: पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या घटकर 15,786 हुई
मनमाने तरीके से फीस वसूली का आरोप , धरने पर बैठे बी.टेक के छात्र
कुणाल हत्याकांड के खुलासे पर सीपी को किया सम्मानित
वृहद् वृक्षारोपण 5 जुलाई को प्रदेश में 9 करोड़ व पूरे जनपद में 9 लाख पौधों का होगा वृक्षारोपण
राजधानी में पानी की किल्लत : दिल्ली सरकार की हरियाणा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
गैंगस्टर परिवार ने छुपाई अपनी असलियत, बेटी की शादी के बाद खुलासा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Bharat Bandh LIVE Updates: किसानों का भारत बंद, दिल्ली से सटी सीमाओं पर भारी जाम
मंदिर पर हमला: पाक प्रधानमंत्री इमरान खान बोले- सरकार मंदिर की मरम्मत कराएगी, दोषियों का बख्शा नहीं ...
कोरोना को मात: इस्राइल का टीकाकरण अभियान सफल, जानिए कैसे निकला दुनिया से आगे
डेल्टा टू के पार्कों में बदहाल झूले और ओपन जिम, निवासियों में आक्रोश
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के डीन प्रो० डॉ० राजीव मिश्रा सम्मानित
बाघ दिवस पर विशेष: कार्बेट पार्क में 250 हुई बाघों की संख्या, पढ़िए 48 सालों में कब-कब क्या हुआ
खतरा: दुनिया भर में कोरोना की तीसरी लहर, भारत के पास अभी भी संभलने का वक्त
UPSSSC: पीईटी के लिए रिकार्ड 28 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, अगस्त में लिखित परीक्षा संभव
पेट्रोल -डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन