‘राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड’ अब होगा ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड- PM मोदी

प्रधानमंत्री    नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद को सबसे बड़ा सम्मान देते हुए उनके नाम पर खेल के सबसे बड़ा अवार्ड का नाम रखने की घोषणा की है। खेल रत्न अवार्ड खेल की दुनिया में शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इसका नाम राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड है जिसे अब बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड किया जाएगा।  भारत के खेल इतिहास में सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व जिसे हॉकी के जादूगर के नाम से जाना जाता है।

इस बात की जानकारी देशवासियों को दी।  उनके ट्विटर हैंडल से पोस्ट में लिखा गया कि मेजर ध्यानचंद भारत के महान खिलाड़ियों में से हैं और उनके नाम पर खेल के सबसे बड़े अवार्ड का नाम रखा जाना ही उचित होगा।

पीएम के ट्विटर हैंडल पर इस बड़े संदेश को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में ही जारी किया गया है। मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को पूरी दुनिया में मशहूर किया। ओलंपिक में भारत को कई गोल्ड मेडल दिलाने वाले इस खिलाड़ी के हॉकी स्टिक को मैगनेट का माना जाता था। ऐसा कहा जाता था कि अगर एक बार गेंद उनके पास चली आए तो वह स्टिक से चुंबक की तरह से चिपक जाती है और किसी भी विरोधी का इसे छीन पाना नामुमकिन जैसा हो  जाता था।

खेल रत्न अवार्ड

यह खेल की दुनिया में दिया जाने वाला सबसे बड़ा भारतीय खेल सम्मान है। अपने-अपने खेल में अमूल्य योगदान करने वाले खिलाड़ियों को खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। इस सम्मान को पाने वाले खिलाड़ी को 25 लाख की पुरष्कार राशि और एक प्रमाणपत्र दिया जाता है।

यह भी देखे:-

India China Tension: परस्पर स्वीकार्य हल के लिए वार्ता जारी रखेंगे भारत-विदेश मंत्रालय
उत्तर प्रदेश में औद्योगिकीकरण के सहज संचालन हेतु सुझाव
मानवता के मिसाल बने चौकी प्रभारी को सम्मानित किया गया
दिल्ली-एनसीआर : घर बैठे मिलेगा रैपिड ट्रेन का टिकट, मेट्रो कार्ड से भी कर सकेंगे सफर
सेंट जोसेफ स्कूल का शत-प्रतिशत परीक्षाफल: बारहवीं में शाश्वत, सुहानी और सक्षम ने मारी बाज़ी, दसवीं म...
डी.पी.एस. इंस्टीट्यूट में वार्षिक डांस प्रतियोगिता संपन्न
नोएडा एक्सटेंशन की पैंतीस सोसाइटी के कायस्थों ने एक साथ आकर दिखाई ताकत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का सख्त एक्शन: सड़क और नदी किनारे कूड़ा डालने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ₹1 लाख...
फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने गलगोटिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
एबीवीपी ग्रेटर नोएडा ने कराया “प्रो. यशवंत राव केलकर भारतीय युवा संसद” का भव्य आयोजन
जीवन ज्योति शिक्षा समिति ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन, जरूरतमंद बछोङ में आवश्यक सामग्री का व...
"पहले आओ पहले पाओ" की तर्ज पर यमुना प्राधिकरण ने निकाली 1239 फ्लैट की योजना
खतरा: कोरोना के नए हॉट स्पॉट होंगे चीन और दक्षिण पूर्व एशिया, नए शोध में दावा
एनजीटी के नियमों का उलंघन कर रहे बिल्डर का दो प्लांट सीज
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुट्टू आटा प्रकरण: खाद्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, निर्माण इकाई सील
फोर्टिस अस्पताल ग्रेटर नोएडा में समय पर एडवांस इलाज बना संजीवनी, 67 वर्षीय डायबिटिक मरीज का पैर कटने...