खतरा: बीते 24 घंटे में कोरोना के 44 हजार नए मामले, 464 लोगों ने गंवाई जान, चार दिनों से बढ़ रही मरीजों की संख्या

देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले चार दिनों से कोरोना के 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं, जबकि 464 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 41096 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 4,14,159 है। बता दें कि गुरुवार को 45,001 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह आंकड़ा 7 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.14 है। वहीं, अब तक देश में कुल 49 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। गुरुवार तक 49,53,27,595 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

केरल में बढ़ रहे केस
गुरुवार को सबसे ज्यादा 22,040 मामले केरल में आए। वहीं, सबसे ज्यादा 120 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। महाराष्ट्र में नए केस में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। यहां 9,026 केस आए। इससे पहले 20 जुलाई को 9,389 मरीज मिले थे।  केरल में गुरुवार को 22,040 लोग संक्रमित पाए गए। 19,478 लोग ठीक हुए और 117 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 34.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,328 लोगों की मौत हुई है।

इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, 23 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लागू है।

यह भी देखे:-

Jammu Kashmir: पाक की बौखलाहट का नतीजा है ड्रोन हमला ?
’’अभी भीड़-भाड़ से दूर रहें, सतर्कता से ही होगा कोरोना दूर’’ : धीरेंद्र सिंह
LIVE Parliament Monsoon Session: विपक्ष के भारी हंगामे के बीच, सोमवार तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
25 हजार के इनामी बदमाश से इकोटेक-3 पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा बरामद
हरी झंडी: कई ट्रेन पटरी पर दौड़ने को तैयार , यात्रियों का सफर फिर होगा सस्ता, सुरक्षित और आरामदेह
आपातकाल की 46वीं बरसी: पीएम मोदी ने किया ट्वीट, 'काले दिनों' को भुलाया नहीं जा सकता
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एमआईएमआईएम के जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
एनपीसीएल और सोसाइटी प्रतिनिधियों के बीच चर्चा , मल्टी कनेक्शन के गिनाए गए फायदे
ताउते का असर: दिल्ली और राजस्थान में बारिश, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल
वाराणसी में हादसाः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरा, दो मजदूरों की मौत, सात घायल
कायस्थ समाज को OBC में रखे जाने के प्रस्ताव के विरोध में कायस्थों ने चलाया पोस्टकार्ड, ईमेल ट्वीट कै...
उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, देखें सूची 
गृहमन्त्री व प्रधानमन्त्री, जाट समाज को दिये अपने वायदे को पूरा करें- यशपाल मलिक
BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने #HeToo मूवमेंट में लगाया छलांग
यूपी : बेसिक शिक्षा में अध्यापकों सवा लाख पद खाली, केंद्र ने खाली पदों को भरने के दिए निर्देश
यूपी में लेखपाल के 7882 पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के तारीखों की घोषणा