मंदिर पर हमला: पाक प्रधानमंत्री इमरान खान बोले- सरकार मंदिर की मरम्मत कराएगी, दोषियों का बख्शा नहीं जाएगा

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सादिकाबाद जिले में मंदिर में की गई तोड़फोड़ पर प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान आया है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि उनकी सरकार मंदिर की मरम्मत कराएगी। दरअसल, भोंग शरीफ गांव के सिद्धिविनायक मंदिर में बुधवार शाम को उपद्रवियों की भीड़ घुस गई थी। इस दौरान मंदिर के अंदर जमकर तोड़ फोड़ की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

इमरान खान ने ट्वीट कर लिखा कि रहीम यार खान के भोंग में गणेश मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पहले ही आईजी पंजाब को सभी दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मामले में अगर पुलिस की किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत ने भी जताई कड़ी आपत्ति
मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में गुरुवार को पाकिस्तानी हिंदुओं ने रहीम यार खान जिले में घटना का विरोध किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भारत सरकार ने भी मंदिर पर हुए हमले की निंदा की। भारत में विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी को तलब किया और इस पर कड़ी आपत्ति जताई।

पाक सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर लिया संज्ञान
इससे पहले पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए पंजाब सूबे के मुख्य सचिव और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को शुक्रवार को कोर्ट में पेश होने का हुक्म सुनाया है।
पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश गुलजार अहमद ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया। मुख्य न्यायाधीश को इस हमले की जानकारी पाकिस्तानी सांसद और पाकिस्तान हिंदू परिषद के संरक्षक डॉ. रमेश कुमार वांकवानी ने दी।
आए दिन होती हैं ऐसी घटनाएं
इससे पहले पिछले साल दिसंबर में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सौ से अधिक लोगों की भीड़ ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी थी। घटना करक जिले के टेरी गांव की थी, जहां स्थानीय मौलवियों की अगुवाई में भीड़ ने मंदिर को नष्ट कर दिया था। इस मामले में कट्टरपंथी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी के नेता रहमत सलाम खट्टक समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

 

 

यह भी देखे:-

सीएम योगी ने वनटांगियों के साथ मनाई दिवाली, बोले-...इसी को कहते हैं रामराज्‍य
बैंक डूबा तो 90 दिन में ग्राहकों को वापस मिलेंगे पैसे, जानिए हर जरूरी जानकारी
स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर राष्ट्र सेवा करते रहें- -पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति ने दी...
UP Board: बोर्ड ने जारी की अंक सुधार परीक्षा के लिए समय सारणी, 18 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम
18वें इंडियन फैशन जूलरी और एक्सेसरीज शो का उद्घाटन विदेशी खरीदारों, प्रदर्शकों, ट्रेड, मीडिया की मौज...
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश का पूरा स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, जानें अब तक कितने कर्मचारी हुए संक्रमित
 लाल किले पर हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीएम मोदी का काशी दौरा: बाबतपुर से रिंग रोड तक रहेगा उत्सव का माहौल, कल पहुंचेंगे सीएम योगी
मुकुल गोयल बने रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष
चंद्रयान-3 : PM मोदी के भाषण की FAN हुई सीमा हैदर, करने जा रही हैं ये काम
कोरोना अपडेट, जानिए प्रदेश में क्या है हाल 
हर अस्पताल के लिए नियुक्त करें नोडल अधिकारी, हर शाम होगा निरीक्षण: मुख्यमंत्री
गृह मंत्रालय की दो-टूक, राज्यों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन की आवाजाही पर नहीं लगाया जाए प्रतिबंध
PPF व अन्य पोस्ट ऑफिस योजनाओं से निकासी पर कटेगा 5 फीसद तक TDS, जानिए क्या हैं नए नियम
मेट्रो में सफर करने से पहले पढ़ लें DMRC की एडवाइजरी, वरना होगी परेशानी
Weather Forecast: यूपी-दिल्ली के इन इलाकों में अगले कुछ घंटों में हो सकती है बारिश,