भूमि पूजन की वर्षगांठ: मुख्यमंत्री योगी ने किए रामलला के दर्शन, आरती कर लिया आशीर्वाद
अयोध्या में भूमि पूजन की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने तय कार्यक्रम से 45 मिनट पहले अयोध्या पहुंच गए हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने यात्री निवास पर अफसरों से चर्चा की।
यहां देखें मुख्यमंत्री योगी के दौरे से जुड़े अपडेट्स
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले राम जन्म भूमि परिसर पहुंचे। उन्होंने रामलला के मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और राम लला के दर्शन किए। उन्होंने आरती में भाग लिया और पूजन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के दर्शन करने और अन्न महोत्सव में भाग लेने के बाद लखनऊ रवाना हो गए।
– अयोध्या पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि पहुंचे और यहां का जायजा लिया।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए। pic.twitter.com/SbCOcrynGL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2021
भूमिपूजन की वर्षगांठ पर रामलला ने धारण किया पीला वस्त्र
राममंदिर के भूमिपूजन की वर्षगांठ पर रामलला को विशेष भोग लगाने के साथ ही नवीन वस्त्र भी धारण कराया गया है। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मनीष त्रिपाठी की ओर से भूमिपूजन की वर्षगांठ के लिए रामलला को सिल्क हैंडलूम कपड़े से बना पीला वस्त्र भेंट किया गया है। बताया कि इसके अलावा रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्किराम की ओर से भेंट की गई रामचरित मानस भी इस दिन रामलला के दरबार में आने वाले अतिथियों को दी जाएगी।