दो बहनों से लूट का मामला, FIR दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है पुलिस

ग्रेटर नोएडा : गुरुवार की शाम कासना थाना क्षेत्र के बीटा प्रथम के समीप बाइकर गैंग के दो बदमाशों ने स्कूटी पर जा रही दो बहनों से मोबाईल व पर्स लूटा था। आज मामले में पीड़ित युवतियों के पिता की तहरीर के आधार परकासना पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

बता दें कासना कोतवाली क्षेत्र के बीटा प्रथम में रहने वाली दो बहनों पर बाइक सवार बदमाशों ने पर्स और मोबाइल लूट करने के दौरान उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने दोनों बहनों से अस्पताल में जाकर बदमाशों का हुलिया जाना और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं।

घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया जिसमें बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की गई। बदमाशों के विषय में कुछ जानकारी मिल सके। पीड़ित बहनों ने बदमाशों की जो कद काठी बताई है उसके आधार पर भी पुलिस जांच में जुटी है। गौरतलब हैं कि सेक्टर बीटा प्रथम में रहने वाले दिनेश वशिष्ठ परिवार के साथ रहते हैं। उनकी दो बेटी दिव्या व ऋतु बृहस्पतिवार को जिम करने के लिए जा रही थी। इस दौरान बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की थी। बदमाशों ने उनका मोबाइल व पर्स लूट लिया था। घटना के बाद बदमाशों ने ऋतु को काफी दूर तक घसीटा भी था।

यह भी देखे:-

नीलगाय के शिकारी ने बरामद कराया हथियार
अज्ञात का शव मिलने से सनसनी
जेवर पुलिस ने विफल की हत्या की योजना, चार हिस्ट्रीशीटर बदमाश दबोचे
पुराने दोस्त ने दो दिन पुराने बहस का बदला जान लेकर लिया फोन करके घर से बुलाया, विवाद के बाद मार डाल...
शौक के लिए छात्र ने शोरूम से मोबाईल झपटमारी की , गिरफ्तार 
बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद मर्डर, पड़ोसी ने मारी गोली, मौत, गोली के चपेट में छोटा बच्चा भी आया
रणदीप भाटी–अमित कसाना गैंग का शूटर 50 हजार का इनामी एनकाउंटर में घायल, यूपी एसटीएफ–आगरा पुलिस की संय...
शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार, इनोवा में मिले अवैध शराब 
ससुर दामाद से हज़ारों की ठगी
खेत में धान की पराली जलाने वाले दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हत्यारोपी ने दरोगा का पिस्टल लूट कर पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल
नोएडा एसटीएफ व ग़ाज़ियाबाद पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया 1 लाख का ईनामी बदमाश
एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते दरोगा को गिरफ्तार किया
ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन, किसान एकता मंच ने निकला शव यात्रा, आज़ाद समाज पार्टी, AIMIM ने ...
सेक्टर - 58 पुलिस ने जुए के अड्डे का किया भंडाफोड़, 10 जुआरी गिरफ्तारी
एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचकर किडनैपर ने खुद कर दिया सरेंडर