पीएम मोदी: कुछ युवा लोग सेल्फ गोल करने में लगे हैं, बिना नाम लिए राहुल पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के लाभार्थियों से बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के साथ-साथ राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि एक तरफ हमारा देश, हमारे युवा भारत के लिए नई सिद्धियां हासिल कर रहे हैं।  गोल के बाद गोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो राजनीतिक स्वार्थ के चलते एक तरह से सेल्फ गोल कर रहे हैं।

 

पीएम मोदी ने कहा कि देश क्या चाहता है, देश क्या हासिल कर रहा है, देश कैसे बदल रहा है इससे इनको कोई सरोकार नहीं। ये लोग देश का समय और देश की भावना दोनों को आहत कर रहे हैं। भारत की संसद का ये लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से निरंतर अपमान कर रहे हैं।

 

पीएम मोदी ने कहा कि जब देश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा था, तो कुछ लोग संसद को रोकने में लगे हैं। कुछ ही सप्ताह में हमने जो कीर्तिमान देखे, उसमें भारतीयों का सामर्थ्य और सफलता, चारों ओर नजर आती है। ओलंपिक में अभूतपूर्व प्रदर्शन को पूरा देश उत्साहपूर्वक देख रहा है।

पद के लिए परेशान लोग भारत को नहीं रोक सकते: पीएम मोदी
जो लोग सिर्फ अपने पद के लिए परेशान हैं, वो अब भारत को रोक नहीं सकते। नया भारत, पद नहीं पदक जीतकर दुनिया में छा रहा है। नए भारत में आगे बढ़ने का मार्ग परिवार नहीं, बल्कि परिश्रम से तय होगा। इसलिए, आज भारत का युवा कह रहा है- भारत चल पड़ा है, भारत का युवा चल पड़ा है।

दुनिया की अरबों की आबादी कोरोना की चपेट में: पीएम मोदी
इस मुश्किल समय में एक भी गरीब ऐसा न हो, जिसके घर में राशन न हो, ये सुनिश्चित करना जरूरी है। 100 साल का ये संकट सिर्फ महामारी का ही नहीं है, बल्कि इसने कई मोर्चों पर देश और दुनिया की अरबों की आबादी को अपनी चपेट में लिया है। पीएम ने कहा कि अतीत में हमने अनुभव किया है कि जब देश पर पहले इस तरह का बड़ा संकट आता था तो देश की तमाम व्यवस्थाएं बुरी तरह से हिल जाती थीं। लेकिन आज भारत, भारत का प्रत्येक नागरिक पूरी ताकत से इस महामारी का मुकाबला कर रहा है।

कोरोना कालखंड में भी नए प्रतिमान: पीएम मोदी
इस कोरोना कालखंड में भी भारतीयों का उद्यम नए प्रतिमान गढ़ रहा है। जुलाई में जीएसटी का कलेक्शन हो या हमारा निर्यात हो, ये नई ऊंचाई छू रहे हैं। जुलाई में 1 लाख 16 हजार करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन होना बताता है कि अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है। पीएम ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी एक महीनें में भारत का निर्यात 2.5 लाख करोड़ से भी ज्यादा हो गया। कृषि निर्यात में हम दशकों बाद हम दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल हुए हैं। देश का पहला मेड इन इंडिया विमानवाहक पोत ‘विक्रांत’ समंदर में अपना ट्रायल शुरू कर चुका है।

आज का दिन करोड़ों रामभक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण: पीएम
पांच अगस्त का दिन करोड़ों रामभक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण है। राम मंदिर के निर्माण की यह प्रक्रिया राष्ट्र को जोड़ने का उपक्रम है। जिन लोगों की तपस्या राम मंदिर में नींव की तरह जुड़ी हुई है, उन सभी को 130 करोड़ देशवासियों की ओर से नमन। सियावर रामचन्द्र की जय!

 

यह भी देखे:-

रेरा के बकाये की वसूली के लिए बकायेदार बिल्डरों पर कसा शिकंजा, 32 बिल्डरों की 315 करोड़ रुपए की संपत...
लॉयड लॉ कॉलेज के छात्रों ने देश की प्रतिष्ठित मूट कोर्ट प्रतियोगिता जीती
माता वैष्णों देवी मंदिर ग्रेनो में भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा व भंडारे का आयोजन
हज पर जाने के लिए टीके की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य, सऊदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सूचना
Lockdown Alert ! देश के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; पाबंदियां बढ़ी
डीजे एक्सपो को पहले दिन मिला दशकों का शानदार रिस्पांस, 27 अगस्त तक चलेगा "इंडियन डीजे एक्सपो
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्य स्मृति में एस्टर पब्लिक स्कूल में में हॉकी प्रतियोगिता आयोज...
Bihar Politics: PM नरेंद्र मोदी ने मेरी लोकप्रियता को देखते बंद कराया टिकटाक- तेज प्रताप
भजन संध्या एक शाम भगावन श्री चित्रगुप्त जी के नाम ने किया मंत्रमुग्ध
अवैध रूप से पटाखा बेचने वाले दो गिरफ्तार
"स्वागतम राम" गीत का सर्व धर्म के संतों की उपस्थिति में हुआ लोकार्पण
शिक्षक पर्व 2021: NEP के कई पहल लांच, पढें पूरी रिपोर्ट
गौतम खट्टर ने गाजियाबाद योग महोत्सव में विजेताओं को किया सम्मानित, सामाजिक योगदान के लिए राष्ट्रीय ग...
राष्ट्रपिता को अपना बनाने की होड़ में पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भूल रहे लोग
पीएम के जन्मदिवस पर राजनगर भाजयुमो की तरफ से होगा रक्तदान शिविर का आयोजन
गलगोटिया विश्वविद्यालय में "स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2024" के चौथे दिन जान्हवी सिंह का प्रेरणादायक संव...