ग्रेटर नोएडा : दादरी तहसील मे सपा की साइकिल यात्रा, कार्यकर्ताओं ने कहा चुनाव मे 400 सीट जीतने का लक्ष्य
छोटे लोहिया यानी जनेश्वर मिश्र जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेश के अनुसार प्रदेश के तमाम जनपद में विधानसभाओं में साइकिल यात्रा निकाली गई। इसी क्रम मे आज दादरी नगर में भव्य साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया ।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोश और भाजपा की नीतियों का विरोध जताया।
साइकिल यात्रा पे निकले सपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में समय और संसाधनों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है। राजनीति की गरिमा को क्षति पहुंचाने के साथ झूठ और पाखंड के सहारे वैचारिक प्रदूषण फैलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कामों को अपना बताकर भाजपा ने जनता को बरगलाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के जरिए अन्याय के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया जा रहा है। प्रमुख रूप से आजम खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, अपराध और भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला उत्पीड़न, कृषि कानूनों, आरक्षण पर प्रहार आदि का विरोध किया जाएगा।
दादरी में साइकिल यात्रा को आदरणीय फकीर चंद नागर जी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई इस यात्रा में विधानसभा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे आदरणीय फकीर चंद नागर जी, इंद्र प्रधान पल्ला, श्याम सिंह भाटी जी, सुधीर भाटी बील, पंडित विकास वत्स, जगबीर नंबरदार जी ,रोहित बसोया विकास भनौता विक्रांत अनीस अहमद बिसाडिया, दीपक प्रधान
इत्यादि मौजूद रहें।