UP Election: उप्र में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रियंका होंगी कांग्रेस का चेहरा, अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेश तिवारी ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस का चेहरा होंगी। जनता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उनके नेतृत्व में ही अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। जनता के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी प्रियंका को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

किसी भी पार्टी से गठजोड़ की बात नहीं चल रही, सभी सीटों पर लड़ेगी पार्टी

राजेश तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तैयारी सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी या अन्य किसी दल से अभी कोई गठजोड़ की बात नहीं चल रही है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तिवारी ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में 15 साल सत्ता से बाहर रहने के बाद बूथ स्तर पर मजबूती से सफलता मिली है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी प्रयोग किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के 100 से ज्यादा नेताओं को छत्तीसगढ़ में दिया जा रहा प्रशिक्षण

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के 100 से ज्यादा पदाधिकारी पिछले तीन दिन से छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन नेताओं को कांग्रेस के इतिहास से लेकर बूथ मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी जा रही है। इनको छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रशिक्षण दिया है। राजेश तिवारी ने बताया कि रायपुर के निरंजन धर्मशाला में मास्टर ट्रेनर को बूथ मैनेजमेंट की जानकारी दी गई। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में प्रियंका गांधी भी बुधवार शाम को वर्चुअल रूप से शामिल हुई। इस दौरान प्रियंका ने अब तक के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। यह मास्टर ट्रेनर अब उत्तर प्रदेश के जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।

यह भी देखे:-

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा- पर्यावरण सुधार को साथ चलने और बदलाव लाने का संकल्प
पहली बार पीएम मोदी को लेकर विदेशी सरजमीं पर उड़ा VVIP विमान 'एयर इंडिया वन', जानें इसकी खासियत
भारत और यूनाइटेड किंगडम ने सीईटीए समझौते पर हस्ताक्षर किए, हस्तशिल्प क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम
नेशनल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2019 में गौतमबुद्धनगर के बच्चे दिखाएंगे जलवा
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में पूर्व न्यायमूर्ति जे.आर. मिधा का स्वागत, छात्रों को देंगे कानून की शिक्ष...
Delhi : न्यूयार्क के सेंट्रल पार्क की तैयार होगा दिल्ली का सेंट्रल रिज वन क्षेत्र
हटाए गए AKTU VC प्रो.पीके मिश्रा,लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति को दिया AKTU का एडिशनल चार्ज
शिव लीला के साथ 10 अक्टूबर से श्री धार्मिक रामलीला ग्रेटर नोएडा का होगा शुभारम्भ, मात्र तीन घंटे मे...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य मनोविज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
आकाश रावल करणी सेना भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
पॉलिथीन बैग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाएगी उत्तर प्रदेश सरकार
सेक्टर ओमीक्रोन-1ए में बंदरों का आतंक: दहशत में लोग, अध्यक्ष योगेंद्र मावी ने स्वास्थ्य विभाग को सौं...
अगर एक हफ्ते में से सेक्टर डेल्टा टू की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो सेक्टर वाशी प्राधिकरण का ...
मुस्लिम बुद्धिजीवी जनसंख्या नियंत्रण पर हुए राजी , असम के मुख्यमंत्री सरमा के साथ बैठक
GBU ने बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (BPES) प्रोग्राम लॉन्च किया
ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के बच्चों ने झुग्गी के निर्धन बच्चों में मिठाई फल व कपड़ों  का वितरण किया