Tokyo Olympics 2020: भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर जीता कांस्य पदक, रचा इतिहास

नई दिल्ली । Tokyo Olympics 2020 India Live Updates: टोक्यो ओलिंपिक में आज भारतीय दल के लिए कई पदक दांव पर लगे हैं। कुश्ती में एक पदक पक्का है। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में ये भारत का चौथा पदक है। भारत ने 1980 के बाद हॉकी के खेल में ओलिंपिक में पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है।

भारत ने जीता कांस्य पदक 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ कांस्य पदक के लिए लड़ाई लड़ी। दोनों टीमों को सेमीफाइनल में हार मिली थी और इस तरह भारत और जर्मनी के पास कांस्य पदक जीतने का मौका था, क्योंकि दोनों टीमें गोल्ड और सिल्वर मेडल की रेस से बाहर चुकी थीं। इस मौके को भारतीय टीम ने भुनाया और जर्मनी को 5-4 से रोमांचक मैच में मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस मुकाबले में जर्मनी की तरफ से पहले क्वार्टर में ओरुज टिमूर ने गोल किया और 1-0 की बढ़त भारत के खिलाफ बनाई, लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने बराबरी कर ली। भारत के लिए दूसरे क्वार्टर में सिमरनजीत सिंह ने गोल किया। भारत के बाद दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने भी एक के बाद एक दो गोल किए और टीम 3-1 से आगे निकल गई। हालांकि, भारत के हार्दिक सिंह के बाद हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कार्नर से दो गोल किए और इस तरह हाफ टाइम में भारत ने जर्मनी की बराबरी कर ली।

 

यह भी देखे:-

मुख्यमंत्री योगी 28 मई को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से संवाद करेंगे, जिलाधिकारियों व डीपीआरओ को जिम...
शादियों में तेज आवाज वाले डीजे पर लगे रोक : चैनपाल प्रधान ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
रक्तदान से जरूरतमंद लोगों को मिलता है जीवनदान: के के शर्मा
देश में 24 घंटे के अंदर आए कोरोना के 42 हजार 640 नए केस, 91 दिन बाद सबसे कम, एक्टिव मामले भी 7 लाख स...
ग्यारह वर्षीय बच्ची से बाल श्रम करवाने का मामला: मकान मालिक, मां, मौसी और मौसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज
राम राज सेवा संस्थान द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव भव्य आयोजन
मथुरा काण्ड के विरोध में ज्वैलरों ने किया हड़ताल
रामायण के राम हुए भाजपा मे शामिल, पढें ये पूरी ख़बर
दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली
किसी भी उम्र में हो सकता है टीबी, जानकारी ही बचाव : डॉ एके मौर्य
यूपी : चुनाव से पहले दो और शहरों में पुलिस आयुक्त प्रणाली संभव, गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा व मेरठ रे...
एलोपैथी विवाद: बाबा रामदेव के खिलाफ आज देश भर में डॉक्टरों का प्रदर्शन
फ्लू जैसी हो जाएगी कोरोना की बीमारी, हर साल लोगों को लेनी पड़ सकती है वैक्सीन
केजरीवाल ने कहा : आर्थिक मदद के लिए कोरोना से मरने वालों का मृत्यु प्रमाण पत्र जरूरी नहीं
आपसी विवाद के बाद दो युवकों ने अपने साथी के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर का पाइप लगाकर किया उसकी ...
भारत का झंडा दिल्ली में नहीं तो क्या इस्लामाबाद में लहराएगा? भड़के अरविंद केजरीवाल का सवाल