3 साल बाद हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, एनकाउंटर में हुआ घायल, 15 हज़ार का है ईनाम

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़। 15000 का इनामी बदमाश बताया जा रहा है। 3 साल पहले आगरा से हत्या के मामले में चल रहा था वांछित। बदमाशों के कब्जे से मोटरसाइकिल तमंचा जिंदा कारतूस बरामद। बदमाश पर कई मुकदमे है दर्ज। ईकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र की घटना।

राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 15000 का  इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चेकिंग कर रही थी उसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन बाइक सवार पुलिस को देख कर अलग दिशा में भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने अपना को घिरा देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी उस दौरान फायरिंग की बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान सचिन चौहान निवासी आगरा के रूप में हुई है। जो लगभग 3 साल से हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। इस पर काफी मुकदमे दर्ज हैं। इसके कब्जे से मोटरसाइकिल तमंचा जिंदा कारतूस बरामद की गई है।

एडीसीपी ने बताया कि थाना ईकोटेक 3 पुलिस और आगरा से फरार चल रहे इनामिया बदमाश के बीच आम्रपाली मॉल के पीछे पुलिस चौकी डी पार्क क्षेत्र में हुयी मुठभेड़ में 01 बदमाश सचिन चौहान उर्फ पप्पू पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी राजपुर कला थाना कुर्रा जिला मैनपुरी हाल निवासी  बदरपुर दिल्ली गोली लगने से घायल व गिरफ्तार किया गया हैै। घायल बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी की एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।  अभियुक्त जनपद आगरा के थाना सैंया में हुई हत्या के मुकदमे में वर्ष 2018 से फरार चल रहा था जिसमें अभियुक्त पर 15000 रुपए का इनाम घोषित था।अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

यह भी देखे:-

जिला प्रशासन गौतम बुद्ध नगर द्वारा जारी कंटेनमेंट जोन  की सूची, देखें 
Chardham Yatra: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी उत्तराखंड सरकार, यात्रा पर रोक लगाने ...
धरने पर बैठने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को पुलिस ने रोका, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू...
यूपी सरकार के राज्य मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन
धर्मांतरण पर योगी सख्त: दोषियों पर लगेगा रासुका, संपत्ति भी होगी जब्त
IEML पदाधिकारियों ने राज्यपाल नाईक व सीएम योगी से की मुलाकात , विश्व आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिक...
मोशन पिक्चर एसोसिएशन में अहम जिम्मेदारी निभायेंगे फिल्म निर्देशक एस एस राजा
ओम्कारेश्वर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का आवाहन करते हुए संकट मोचन महायज्ञ श्री बालाजी महाराज को समर्पित ...
Mike Shot: परमाणु बम से भी कहि ज़्यादा घातक हाइड्रोजन बम , ख़त्म हो सकता है मानव जीवन
पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त उपलब्धता पर काम करने की जरूरत : नरेंद्र सिंह तोमर कृषि मंत्री
गोल्डन लायंस क्लब ने जरूरतमंद बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरित किया 
एसटीएफ नोएडा के हत्थे चढ़ा दिनेश उर्फ़ दिन्ने बावरिया , सैकड़ों आपराधिक वारदातों को दे चूका है अंजाम 
माड़-भात' खाकर खेतों में काम करने वाली चंचला बनी पहलवान, दुनिया के दिग्गजों को देंगी पटखनी
दस्तक: तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आज केरल पहुंचेगा मानसून, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बार...
नेफोवा के नेतृत्व में होम बायर्स ने किया प्रदर्शन , दी गिरफ्तार
नाले में मिला सड़ी गली अवस्था में युवक की लाश