हाईकोर्ट ने अदालतों के अंतरिम आदेश 17 अगस्त तक बढ़ाए

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सामान्य समादेश जारी कर ध्वस्तीकरण,बेदखली,व कब्जा दखल करने पर लगी रोक 15दिन के लिए यानि 17अगस्त तक बढ़ा दी है। हालाकि कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकार या स्थानीय निकाय, प्राधिकरण आदि ध्वस्तीकरण बेदखली आदि की कार्यवाही धीमी रखने और बैंक व वित्तीय संस्थान लोन वसूली में सख्ती व उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं करने के संबंध पूर्व में जारी आदेश को आगे बढ़ाने की आवश्यकता नही है और इस संबंध में पूर्व में दिया  आदेश आगे लागू  नही रहेगा।

 

कोर्ट ने इन 15दिनो की मोहलत लोगों को आदेश की अवधि बढ़ाने की अर्जी देने के लिए दी है।
कोर्ट ने कहा कि 31मई को कोरोना संक्त्रस्मण के फैलाव व वर्चुअल अदालतें  ही चलने के कारण हाईकोर्ट सहित सभी अदालतों, अधिकरणों, अर्द्ध न्यायिक संस्थाओं के अंतरिम आदेश बढ़ा दिया गया था।

 

अब स्थितियों में बदलाव हुआ है। खुली अदालतों में काम हो रहा है। आदेश जारी रखने की आवश्यकता नहीं है।
बार के अनुरोध पर  कि कोर्ट में अर्जी दाखिल करने का वक्त दिये बगैर सामान्य आदेश खत्म न किए जाए।इस पर कोर्ट ने कुछ निर्देशों को 15दिन तक जारी रखने का आदेश जारी किया है।

यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एम एन भंडारी तथा न्यायमूर्ति एस सी शर्मा की खंडपीठ ने स्वत:कायम जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। याचिका की अगली सुनवाई 17अगस्त को होगी।

 

यह भी देखे:-

एस्टर काॅलेज ऑफ़ एजूकेशन में हर्षोल्लास क्रिसमस पर्व
एमडीएम (DRUGS) बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 4 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
मेट्रो में सफर करने से पहले पढ़ लें DMRC की एडवाइजरी, वरना होगी परेशानी
केजरीवाल की राह पर प्रियंका, यूपी में सत्ता के लिए कांग्रेस का फ्री वाला दांव, जानिए ये आठ वादे
Weather Update 5 August: दिल्ली-यूपी और हरियाणा में अगले कुछ घटों में हो सकती है बारिश
विस्तृत रिपोर्ट : विश्व में कोरोना से 5000 से ज्यादा मौत, देश में 89 लोग संक्रमित, नोएडा में भी मि...
जिला प्रशासन गौतम बुद्ध नगर द्वारा जारी कंटेनमेंट जोन  की सूची, देखें 
समाज सेवा का जज्बा : वाराणसी में कोविड पीड़ितों के घर-घर पहुंची निशुल्क भोजन की थाली
सेंट जॉसेफ स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों के प्रति दिखाया सम्मान
नोएडा पुलिस ने दी जनपदवासियों को नववर्ष की शुभकामना
PM मोदी के साथ कल मंच साझा कर सकते हैं मिथुन चक्रवर्ती, बंगाल की ब्रिगेड रैली में रहेंगे मौजूद
भारत-चीन का साझा बयान, एलएसी पर शांति बहाल को तैयार
वाराणसी : जिला जज ओमप्रकाश त्रिपाठी समेत 12 जज भी कोरोना संक्रमण के चपेट में
डेटा चोरी कर 2 करोड़ रुपए की ऑनलाइन खरीदारी की, तीन आरोपी गिरफ्तार, जानें पाकिस्तान का कनेक्शन
ग्रेनो में इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (आईएचई) 3 अगस्त से    
बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल में प्रेप क्लास के नन्हे विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह, उज्ज्वल भविष्य क...