पृथ्वी का भविष्य मनुष्य की गतिविधियों पर करेगा निर्भर, ग्लोबल वार्मिग का कारण भी बन रहे लोग

नई दिल्‍ली, प्रेट्र।  पिछले 500 साल में धरती पर जीवन के मामले में नाटकीय बदलाव आया है। मनुष्य की आबादी 50 करोड़ से 750 करोड़ हो गई है। इंसानी गतिविधियों के कारण 800 से ज्यादा पेड़ों व जीवों की प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं। आबादी बढ़ने से अन्य जीवों के रहने की जगह कम हुई है। समुद्र का स्तर बढ़ने से स्थल क्षेत्र घटा है और बढ़ता तापमान कई प्रजातियों को अच्छे जलवायु वाले इलाकों की ओर जाने को मजबूर कर रहा है। फिलहाल मनुष्य अपनी गतिविधियों को नियंत्रित कर कुछ बदलावों की गति धीमी कर सकता है। जीवाश्म ईंधन का प्रयोग बंद कर अक्षय ऊर्जा स्रोतों का प्रयोग ऐसा ही कदम है।

इंसान ने बदल दी है दुनिया: मनुष्य की गतिविधियां कई तरह से धरती को बदल रही हैं। लोगों ने शहर बसाने और खेती करने के लिए बड़े-बड़े जंगल काट दिए हैं। कई जंगली जीवों के रहने के ठिकाने खत्म हो गए हैं, जिससे पूरा पारिस्थितिक तंत्र प्रभावित हुआ है।

पृथ्वी की चाल पर लगी है नजर: पृथ्वी अपनी धुरी पर लगातार घूम रही है, साथ ही एक कक्षा में चलते हुए लगातार सूर्य की परिक्रमा भी कर रही है। असल में भूविज्ञान के हिसाब से देखें तो 500 साल बहुत कम समय है। हजारों साल में धरती के झुकाव और उसकी कक्षा में थोड़ा बदलाव होता है। यह बदलाव सूर्य से इसकी दूरी को प्रभावित करता है, जिससे यहां जीवन खत्म हो सकता है। फिलहाल कई हजार साल तक विज्ञानियों को ऐसे किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है।

 

ग्लोबल वार्मिग का कारण भी बन रहे लोग: इंसानी गतिविधियां जलवायु परिवर्तन का कारण भी बन रही हैं। जीवाश्म ईंधन जलाने से बड़े पैमाने पर ग्रीनहाउस गैसें पर्यावरण में मुक्त हो रही हैं। आमतौर पर ग्रीन हाउस गैसों का काम होता है सूर्य से आने वाली गर्मी को धरती के वातावरण में बांधकर रखना। धरती पर जीवन संभव होने में इनकी बड़ी भूमिका है, लेकिन पर्यावरण में इनकी मौजूदगी बढ़ना घातक है। ग्रीनहाउस गैसों की अधिकता से तापमान बढ़ता है। इससे ग्लेशियर पिघलने और तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा रहता है। फिलहाल धरती इसका सामना कर रही है। अगर स्थिति ऐसी बनी रही, तो 500 साल बाद की पृथ्वी कल्पना से बहुत अलग होगी। फिलहाल यह मनुष्य की समझ पर निर्भर करेगा।

तकनीक का अकल्पनीय विकास: 500 साल पहले अमेरिका जाने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस ने कभी कल्पना नहीं की होगी कि पृथ्वी पर अनगिनत कारों से भरे हाईवे होंगे और हर ओर मोबाइल की गूंज होगी। इस बात में कोई संदेह नहीं कि अगले 500 साल में तकनीक के मामले में और भी चमत्कारिक उपलब्धियां हासिल होंगी। हालांकि, देखना यही है कि तकनीक का इस्तेमाल जलवायु की रक्षा में कितना होता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विकास घाटे का सौदा बन जाए।

यह भी देखे:-

कोवाक्सिन टीका: बूस्टर डोज के लिए क्लीनिकल ट्रायल को केंद्र की मिली मंजूरी
यूपी: जानें कब होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव, आयोग ने शुरू की तैयारियां
नीट और जेईई मेंस को नहीं किया जाएगा रद, अगले हफ्ते तक जारी हो जाएगा परीक्षा का कार्यक्रम
क्रिसमस कारनेबल चैरिटी फेयर लगाकर जरुरतमंद बच्चों की शिक्षा में किया सहयोग
इलाहाबाद हाईकोर्ट के 10 अतिरिक्त न्यायाधीश बने स्थायी न्यायाधीश,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में  एशिया का सबसे बड़े नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का  बटन दबाकर किय...
पीबी इवेंट्स किड्स फैशन शो में नन्हें बच्चों ने किया रैंप वॉक
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने पदभार ग्रहण किया
रणदीप भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार , हाल में लगा था गैंगस्टर
कोरोना वैक्‍सीन लगवाने से पहले जरा जान लें WHO की तरफ से दी गई सलाह, इस पर करें जरूर अमल
ग्रीन बेल्ट व रोड की सर्विस पर कूड़ा फेंकना पड़ा महंगा, ग्रेनो प्राधिकरण ने लगाई पेनाल्टी
रितु महेश्वरी को नोयडा DM की अतिरिक्त जिम्मेदारी
ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों ने अल्फा 1 सेक्टर का किया दौरा, सेक्टर की समस्याओं से हुए रूबरू
दनकौर मंडल भाजपा  कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई 
कोरोना वायरस तेजी से बढ़ते मामलों की बड़ी वजह: लोगों की लापरवाही, सुस्त टीकाकरण और रूप बदलता कोरोना
अमृतसर: डेढ़ साल बाद आज नए अवतार में खुलेगा जलियांवाला बाग, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन