श्री धार्मिक रामलीला ग्रेटर नोएडा , इंडोनेशिया के तर्ज पर होगा मात्र तीन घंटे में सम्पूर्ण रामलीला का मंचन

ग्रेटर नोएडा : शहर के सेक्टर -पाई ऐच्छर के रामलीला मैदान में आयोजित होने जा रहे श्री धार्मिक रामलीला का आयोजन इंडोनेशिया के तर्ज पर किया जायेगा।

आज ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के मुख्य संयोजक गोस्वामी सुशील जी महाराज ने बताया इस बार रामलीला का मंचन एक नए अंदाज में किया जायेगा। इसके तहत मात्र तीन घंटे में सम्पूर्ण रामलीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया आधुनिक जीवन शैली व भाग—दौड़ भरी जिंदगी के चलते आज लगातार 10 दिनों तक रामलीला देखने का समय शायद ही किसी के पास हो। ऐसे में सम्पूर्ण रामायण को मात्र तीन घण्टे में दिखाने का फैसला किया गया है जिसका मंचन शुक्रवार 22 सितम्बर से शुरू हो रहा है जो 30 सितम्बर तक चलेगा। इससे पहले 21 सितम्बर से को “बज़्म-ए-सुख़न” अखिल भारतीय कवि सम्मलेन एवं मुशायरा का आयोजन किया जाएगा।

कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया रामलीला का मंचन गोस्वामी सुशील जी महाराज के सानिंध्य व दिशा निर्देशन में आर्ट एंड कल्चर फाउंडेशन के तत्वाधान में रामलीला का मंचन देश के सर्वश्रेष्ठ बीकानेर और जोधपुर (राजस्थान ) के कलाकारों द्वारा मंचित किया जाएगा। रामलीला मंचन में राम -रावण युद्ध, सीता हरण, लंका दहन आदि झाकियों का मुख्य आकर्षण होंगीं।

इस बार मंच में में 8 से 12 बड़े फुट ऊँचे एक्टिंग एरिया रहेंगे। इंडोनेशिया स्टाइल में रामलीला के सेट लगाए जाएंगे। कलाकारों की वेशभूषा और मुखौटे इस बार विशेष इंडोनेशिया स्टाईल में रहेंगे। मंच लाईट इस बहार लगभग 160 मूविंग हैड, फ्लोहाईट लगभग 100 के आसपास कई स्पेशल लाईट देखने को मिलेगी। साउंड ट्रैक में दृश्य परिवर्तन रहेंगे। इस बार कलाकारों व टेक्नीशियन की संख्या 80 के आसपास होगी।

मुख्य व्यवस्थापक शेर सिंह भाटी ने बताया लोगों के मनोरंजन के लिए मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमे देश के विभिन्न शहरों से आए हस्तशिल्प कलाकारों द्वारा स्टाल लगाई जा रही है। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले व खाने की चीजें भी होंगीं।

प्रेस कांफ्रेंस में आनंद भाटी अध्यक्ष, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, चीफ कोर्डिनेटर धीरेन्द्र भाटी, इलम सिंह नागर, शेर सिंह भाटी, राजकुमार नागर, चैनपाल प्रधान, महेश शर्मा, गजेंद्र दत्त शर्मा, दिनेश चौधरी, देवेश चौधरी, धर्मेंद्र नागर, राकेश नागर, ब्रजपाल नागर, मनवीर मावी, प्रदीप शर्मा, ओम रायजादा आदि शामिल हुए।

यह भी देखे:-

भारतीय हस्तशिल्प मेला दुनिया भर के खरीदारों को अपनी ओर कर रहा है आकर्षित
किसानों की समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ का प्रतिनिधिमंडल  जिलाधिकारी से मिला,सौपा ज्ञापन 
जनगणना-2027 की तैयारियों पर कलेक्ट्रेट में बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने CISF कैंप सूरजपुर में किया केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास
दर्दनाक : सड़क हादसे में धू-धू कर जली एम्बुलेंस, तीन की मौत
पीएम मोदी 9 सितम्बर को ग्रेटर नोएडा में, तैयारी में जुटा प्रशासन, पुलिस अलर्ट
नाइजीरियन से लुक्सर जेल में नहीं हुई मारपीट: जेल अधीक्षक
दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली
कल का पंचांग, 23 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
दादरी में शिक्षक सम्मान समारोह: शिक्षा के दीप को किया प्रज्वलित
Happy Teachers Day Quotes 2023: टीचर्स डे पर अपने टीचर्स को भेजें संदेश, देखें यहां
ग्रेटर नोएडा: पथिक स्टेडियम में होगा भव्य योगा शिविर का आयोजन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे मुख...
अधिवक्ता परिषद ब्रज द्वारा स्वाध्याय मंडल का आयोजन, 138 NI ACT पर हुई विस्तृत चर्चा
आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्परों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और धरना दि...
आईआईटीजीएनएल में साउथ कोरियाई कंपनी ने किया 500 करोड़ निवेश की जताई इच्छा
गौरव ए हिंद अवार्ड से सम्मानित हुआ ग्रेटर नोएडा का राहुल गुर्जर गौसेवक़ नरौली