लालू यादव ने किया चिराग पासवान का समर्थन, कहा- हमारे लिए वही रहेंगे एलजेपी के नेता

पिछले कुछ दिनों से लोक जनशक्ति पार्टी में काफी उथल-पुथल मची हुई है। चिराग पासवान को उनकी ही पार्टी के तमाम लोगों का समर्थन नहीं मिल रहा है। चिराग के चाचा तक ने उनका साथ छोड़ दिया है। ऐसे में चिराग पासवान को आरजेडी मुखिया चीफ लालू प्रसाद यादव का समर्थन मिला है। लालू यादव ने कहा है कि हमारे लिए तो एलजेपी के नेता वही रहेंगे। यह बात लालू यादव ने तब कही, जब उनसे बिहार में चिराग और तेजस्वी के गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया था।

चिराग और तेजस्वी में गठबंधन को ओके
लालू यादव ने मंगलवार को कहा कि वो चाहते हैं कि उनके बेटे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लोकजनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान के साथ बिहार में गठबंधन करें। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं दोनों को साथ देखना चाहता हूं।  लालू यादव ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी में अंदरखाने चाहे जो भी हो रहा हो, हमारे लिए तो चिराग पासवान ही एलजेपी के नेता रहेंगे। सोमवार को लालू यादव ने मुलायम सिंह यादव से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की थाी। इस दौरान अखिलेश यादव भी उपस्थित थे। मुलायम सिंह यादव के साथ मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि वह मुलायम यादव का हालचाल जानने आए थे। उन्होंने मुलायम को देश का सबसे अनुभवी समाजवादी नेता बताया। अपने ट्विटर अकाउंट से मुलायम के साथ मुलाकात की फोटो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, समानता और समाजवाद ही देश की जरूरत थे, पूंजीवाद और वामपंथ नहीं।

यह भी देखे:-

फाउंटेन में डूबने से 7 साल के मासूम की मौत, सेक्टर पी-3 में मचा कोहराम — प्राधिकरण बोला: लापरवाही कर...
16वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत
श्री राधा स्काई गार्डन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मैनेजमेंट की अनदेखी, लापरवाही और गलत इरादो की बजह से ह...
डकैती केस में वांटेड बदमाश एनकाउंटर में घायल
अब मस्जिदों में रात 10 से सुबह 6 बजे तक नहीं होगा लाउडस्पीकर के इस्तेमाल
उत्तर प्रदेश में 2 दिन स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल गांधी की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर से बातचीत, भारत की वर्तमान स्थिति पर अमेरिका की खामो...
बोर्ड बैठक में किसानों के हक में हुआ फैसला
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति नोएडा स्टेडियम द्वारा भव्य रामलीला का मंचन, दशरथ के यज्ञ से लेकर ताड़क...
नहीं पता कैसे हुई दानिश की मौत, ...फोटो जर्नलिस्ट की हत्या से तालिबान का इनकार
हरेंद्र नागर हत्याकांड में आखिरकार कुख्यात सुंदर भाटी और उसके 11 गुर्गों को कोर्ट ने सुनाई ये कठोर स...
महिला उन्नति संस्था भारत की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, महिलाओं को जागरूक कर रही है संस्था 
शिलांग से आता था "हरियाली का जहर": ग्रेटर नोएडा में 41 किलो गांजा समेत छह तस्कर गिरफ्तार
केरल में CM योगी आदित्यनाथ बोले- भाजपा ही खत्म करेगी भ्रष्टाचार, परिवारवाद व अराजकता
GIMS व शारदा अस्पताल में  Covid-19 टीकाकरण का ड्राई रन (अभ्यास) सफलतापूर्वक आयोजित
UPSSSC PET : मंडल के 232 केंद्रों पर पीईटी देंगे 114,200 अभ्यर्थी, 20 अगस्त को दो पालियों में होगी प...