टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम को देश ने बढ़ाया हौसला, पीएम मोदी बोले- जीत और हार जिंदगी का हिस्सा

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सेमीफाइनल में विश्व चैम्पियन बेल्जियम के बीच कांटे की टक्कर हुई। भारतीय हॉकी टीम के हाथ से सेमीफाइनल मैच निकल गया। भारत ने सेमीफाइनल में बेल्जियम के हाथों 5-2 से मुकाबला गंवा दिया, जिसके साथ ही गोल्ड का सपना भी टूट गया। हालांकि, अब भी भारत के पास ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने का मौका है। पीएम मोदी ने कहा कि हार और जीत तो जिंदगी का हिस्सा है। हमारी पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में सर्वश्रेष्ठ दिया यही मायने रखता है।

भारत बेल्जियम के बीच मैच के लिए  देश के अलग-अलग हिस्सों में पूजा-पाठ का दौर चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया । पीएम मोदी ने ट्वीट कर खुद ही यह जानकारी साझा की। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने ट्वीट किया “टीम इंडिया की जीत की कामना करता हूं। मैं मैच देख रहा हूं,  टीम और उसकी स्किल पर गर्व है।”
I’m watching the India vs Belgium Hockey Men’s Semi Final at #Tokyo2020. Proud of our team and their skills. Wishing them the very best!, tweets PM Narendra Modi pic.twitter.com/iiZN4G5Vgz

— ANI (@ANI) August 3, 2021

 

पूजा-पाठ का दौर जारी
भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच मुकाबला जारी है। वहीं, हॉकी टीम की जीत के लिए भारत में जगह-जगह पूजा-पाठ, मन्नतें मांगी जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जहां पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं पंजाब में लोग गुरुद्वारों में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा भारतीय सेना और लोग इंडिया मांगे गोल्ड और चीयर्स इंडिया के नारे भी लगा रहे हैं।

हार का बदला लेने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया
बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 2012 लंदन ओलिंपिक में 3-0 से  शिकस्त दी थी। वहीं,  2016 रियो ओलिंपिक में क्वार्टर फाइनल में  3-1 से हराया था। मंगलवार को भारत अब दोनों हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर है।

 

यह भी देखे:-

दिल्ली सरकार की बड़ी कार्यवाही, मैक्स अस्पताल का लाइसेंस किया रद्द
Summer Camp at Ryan Greater Noida
राहुल गांधी बोले- BJP-संघ वाले हिंदू नहीं, करते हैं धर्म की दलाली
ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन को वृन्दाकरात का समर्थन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण :  आईआईटीजीएनएल की टाउनशिप को पीएम ने दी अलग पहचान
दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली
फेसबुक ग्रुप "शब्दसिंधु अंतर्मन" का दूसरा स्थापना दिवस: पंकज सक्सेना ने किया "मन की कसक" का अनावरण
Punjab New CM चरणजीत चन्नी , पार्षद से सीएम तक का शानदार सियासी सफर ,चन्नी एमबीए व एएलबी भी है
कठुअा व उन्नाव की घटना पर महिलाओं व युवाओ में आक्रोश, कैंडल मार्च निकाला
Lakhimpur Kheri Violence: राहुल गांधी ने बहन को हिरासत में लेने पर कहा- प्रियंका मैं जानता हूं तुम प...
राहुल ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक, सरकार के खिलाफ साझा रणनीति पर होगी चर्चा
COVID 19 फैलते संक्रमण के मद्धेनजर डीएम गौतमबुद्ध नगर ने किया 300 टीमों का गठन
ग्रेटर नोएडा : नवमी पर मां दुर्गा के दर्शनों को काली बाड़ी उमड़े श्रद्धालु, माँ सिद्धदात्री की हुई पू...
कोरोना: एक्टिव केस में एक लाख से अधिक की गिरावट, मौतों की संख्या 4000 से कम
World Dairy Summit 2022: भारत डेयरी सेक्टर के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने के वि...
गौतमबुद्ध नगर के तीन थानों को मिली ISO सर्टिफिकेशन की बड़ी उपलब्धि