दूसरी लहर से एक चौथाई कम घातक होगी तीसरी लहर, सावधान रहकर टाल सकते हैं तीसरी लहर

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की तीसरी लहर का आना लगभग तय है और अगले हफ्ते से संक्रमण के नए मामलों का बढ़ना भी शुरू हो सकता है। परंतु, दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर भयावह नहीं होगी, इसमें खराब से खराब हालात में भी प्रतिदिन दूसरी लहर की तुलना में एक चौथाई मामले ही मिलेंगे। दूसरी लहर की विभीषिका के बारे में सटीक भविष्यवाणी करने वाले आइआइटी कानपुर के विज्ञानी मणींद्र अग्रवाल और उनकी टीम ने गणितीय माडल सूत्र के आधार पर यह दावा किया है।

केरल और महाराष्‍ट्र बढ़ा सकते हैं मुसीबत

हालांकि, इनका यह भी कहना है कि केरल और महाराष्ट्र जैसे अधिक संक्रमण दर वाले राज्य इस पूर्वानुमान की तस्वीर को बिगाड़ भी सकते हैं। इस पूर्वानुमान में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने और उभरते हाटस्पाट का तुरंत पता लगाने पर जोर दिया गया है। साथ ही जीनोम सिक्वेंसिंग के जरिये कोरोना वायरस के नए वैरिएंट पर भी निगरानी रखने की जरूरत बताई गई है, क्योंकि अगर डेल्टा जैसा कोई नया वैरिएंट आया तो स्थिति बिगड़ सकती है, जैसा कि दूसरी लहर में देखने को मिला था।

लापरवाह रवैये को लेकर चिंता जताई

विज्ञानियों ने संक्रमण के कमजोर पड़ने पर सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों के शुरू होने के साथ ही लोगों के लापरवाह रवैये को लेकर चिंता जताई है। महामारी की पहली लहर का प्रभाव जल्द खत्म होने के बाद कुछ ऐसा ही रवैया देखा गया था। उसके बाद दूसरी लहर ने ऐसी तबाही मचाई की किसी को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

सावधान रहकर टाल सकते हैं तीसरी लहर

मणींद्र अग्रवाल और उनकी टीम ने गणितीय माडल सूत्र के आधार पर एक सुकून देने वाला अनुमान भी व्यक्त किया है। इसके मुताबिक सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों के खुलने के बावजूद अगर लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें, मास्क पहने और शारीरिक दूरी बनाए रखें तो इस महीने के अंत तक न सिर्फ नए मामलों को 25 हजार के नीचे लाया जा सकता है, बल्कि तीसरी लहर की आशंका को भी बहुत हद तक कम किया जा सकता है। फिलहाल रोजाना 40 से 41 हजार मामले सामने आ रहे हैं।

यह भी देखे:-

गोसेवकों को मुख्यमंत्री का उपहार, अब मिलेंगे ₹50 प्रति गोवंश
Ghazipur & Tikri Border LIVE Updates: टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर शाम तक पूरी तरह से हटा दिए जाएं...
Bank Strike Today: बैंकों में आज से दो दिन की हड़ताल, SBI सहित कई सरकारी बैंकों में कामकाज रहेगा प्र...
नोएडा : बाल संप्रेक्षण गृह मे लगाया गया विधिक साक्षरता शिविर
महिलाओं के सम्मान में गृहलक्ष्मी कार्यक्रम आयोजित
गौतमबुद्ध नगर के दो गांवों के दो होनहारो ने मेहनत और संघर्ष से लिखी अपनी तकदीर   
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा: अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, बोले- सीएम योगी के इशारे पर हो र...
बांग्लादेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शेख हसीना ने की आगवानी, कोरोना काल शुरू होने के बाद पहल...
यूपी: सरकारी दफ्तरों में सभी कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किया दिशानिर्देश
सात चरणों में होगा लोकसभा 2024 का चुनाव, 4 जून को नतीजे होंगे घोषित, राजनीतिक दलों को सख्त एडवाइजरी ...
यूपी में चार चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश
नया संकट: कोरोना के बीच एक और खतरा, पश्चिम अफ्रीकी देश में मिला घातक 'मारबर्ग' वायरस का पहला मामला
JNU: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं रहेगी जारी, अप्रैल के अंत में शुरू होगी प्...
श्रीधार्मिक रामलीला सेक्टर पाई: बुराई के प्रतीक रावण कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन
सेक्टर ईकोटेक-8 को विकसित करने में खर्च होंगे 8 करोड़
AUTO EXPO 2018 देख खिल उठे सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे, मिला नि:शुल्क प्रवेश