कंठस्थ सुन्दर काण्ड प्रतियोगिता का आयोजन

मानस अवलोकन संस्था कलूपुरा के तत्त्वावधान में बौद्ध मिशन कन्या उ. मा. विद्यालय कलूपुरा में  रविवार को गत वर्षों की भाति कंठस्थ सुन्दर काण्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मेंद्र त्रिपाठी, भिण्ड मध्य प्रदेश, करिश्मा भाटी मिर्जापुर-निलौनी गौतमबुद्ध नगर,  भिकन लाल शर्मा प्रताप विहार गाजियाबाद, भरत शर्मा, विपुल शर्मा और नीतू शर्मा सलेमपुर जाट बुलन्दशहर, तृप्ति शर्मा, दीप शर्मा ग्राम- कलूपुरा, गौतमबुद्ध नगर, याचना शर्मा गंगा विहार दिल्ली, राकेश कुमार गोरखपुर उपरोक्त 10 प्रतिभागियों ने भाग लेकर सुंदर काण्ड का गुण गान किया। संस्था के महा सचिव हरिओम शास्त्री ने बताया कि सभी प्रतियोगियों में से केवल तीन साधक नीत शर्मा, भरत शर्मा, और याचना शर्मा ही सुंदर काण्ड का कण्ठस्थ और लयबध प्रदर्शन कर पाये। संस्था द्वारा निर्णायक मण्डल की  तीन टीमें गठित की गई। प्रथम टीम में पं. हरिओम शास्त्री, राम अवतार शर्मा, शिवकुमार शर्मा रहे। द्वितीय टीम में हरिशंकर, संजय चौहान, अशोक कुमार शर्मा रहे। एवं तृतीय टीम में बिशन शर्मा,  ब्रजेश शर्मा, राजकुमार रहे। सुन्दरकाण्ड सुनने के बाद संस्था अध्यक्ष सुरेश चन्द्र की अध्यक्षता में सभी निर्णायक मण्डल एवं उपस्थित संस्था पदाधिकारियों ने आपस में विचार-विमर्श कर तीनो को विजेता घोषित किया। संस्था द्वारा तीनों को 5100 रुपए की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा 15 अगस्त को गोस्वामी तुलसीदास जयंती महोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष संजय देव विमल ने इन तीनों साधकों को बधाई देते हुए कहा कि आज सुन्दरकाण्ड सुनाने के लिए उपस्थित सभी दस साधकों का संस्था हार्दिक अभिन्नदन करती है।

यह भी देखे:-

आज का पंचांग, 17 फरवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कृष्ण के बिना जीत नही सकते: आचार्य प्रशान्त
मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती 2024: जानें व्रत, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त, पाएं मोक्ष और पवित्रता का आ...
कल का पंचांग, 14 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 24 मार्च 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 23 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
होली के अचूक उपाय और टोटके, बता रहे हैं पं.मूर्तिराम आनन्दबर्द्धन नौटियाल ज्योतिषाचार्य             ...
अल्फा-1 में भागवत कथा: ध्रुव प्रसंग सुनकर श्रद्धालु हुए भक्ति और तपस्या से अभिभूत
जहाँगीरपुर: माँ काली की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई
13 घंटे में हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटी डेरी स्कनर डाक कावड़ टीम
कल का पंचांग, 24 नवम्बर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 22 जनवरी 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 20 जुलाई 2023 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जब दशमी 26अक्टूबर की है, तो दशहरा 25 अक्टूबर को क्यों, जानिए राज
कल का पंचांग 17 नवंबर 2024 जानिए शुभ एवं मुहूर्त
विधि विधान के साथ हुई देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा