यूपी में मुहर्रम पर न ताजिया और न जुलूस, शिया समुदाय सर्कुलर पर नाराज

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश में मुहर्रम को लेकर रविवार को गाइडलाइन जारी कर दी गई है। कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में इस साल 19 अगस्त को मुहर्रम के दौरान जुलूस और तजिया निकालने की अनुमति नहीं होगी। डीजीपी मुकुल गोयल ने मुहर्रम की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। वहीं, इस सर्कुलर के एक हिस्से की भाषा को लेकर शिया समुदाय में नाराजगी है। हालांकि पुलिस शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सर्कुलर में कोई विचित्र बात नहीं है और यह इंटरनल आदेश है।

डीजीपी मुकुल गोयल ने पुलिस अधिकारियों को धर्म गुरुओं, शांति समिति के पदाधिकारियों व संभ्रांत नागरिकों से वार्ता कर उन्हें कोविड-19 के दृष्टिगत धार्मिक आयोजनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट व शासन के निर्देशों की जानकारी देने का भी निर्देश दिया गया है।  जिन स्थानों पर किसी प्रकार को कोई विवाद सामने आया हो, वहां पुलिस व राजस्व के राजपत्रित अधिकारी स्थितियों का जायजा लेकर विवाद को हल करा लें। डीजीपी मुकुल गोयल ने निर्देश दिया है कि संदेवदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएं।

दूसरी ओर वरिष्ठ शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी का कहना है कि डीजीपी के सर्कुलर की भाषा आपत्तिजनक है। यदि भाषा को नहीं बदला जाता है तो मुहर्रम की कमेटियां पुलिस की तैयारियों की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी गाइडलाइन से शिया समुदाय के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने गाइडलाइन के ड्राफ्ट को बदलने की मांग की है। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि यह इंटरनल आदेश है, जो पूर्व के वर्षों में भी जारी हुआ है। कांवड यात्रा व अन्य मौकों पर भी इसी तरह के निर्देश जारी होते हैं। किसी वर्ग विशेष के लिए कुछ आपत्तिजनक नहीं कहा गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार नियंत्रित होती जा रही है। फिलहाल प्रदेश के 10 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं। इनमें कोई सक्रिय केस नहीं है। ऐसे में प्रदेश सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। पिछले दिनों कांवड यात्रा पर भी रोक लगा दी गई थी। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 2,48,152 टेस्ट हुए जिनमें कोविड के 36 नए मरीज मिले। इस अवधि में 76 मरीज स्वस्थ भी हुए जिससे सूबे में कोविड के सक्रिय केस की संख्या घटकर 664 रह गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की प्रतिदिन पाजिटिविटी दर 0.01 फीसद आ गई है जबकि पाजिटिविटी दर 98.6 फीसद हो गई है।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्धनगर कोरोना अपडेट : मरीजों की संख्या बढ़ी, जिम्स से 19 व शारदा हॉस्पिटल से 11 मरीज डिस्चार्ज
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर सहित इन क्षेत्रों में छाया बादल, कुछ ही देर में होगी बारिश, जानें- अ...
गणेश उत्सव में छोटे उस्तादों ने मचाया धमाल, नवरात्र फाउंडेशन के सौजन्य से हुआ कार्यक्रम
ग्रेटर नोएडा में मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 112 वीं बोर्ड , बजट का हुआ निर्धारण
गौर सिटी स्टेडियम में हुआ रामलीला मंचन, जलाया गया 50 फुट का रावण
बीएमडब्ल्यू कार से 19 किलो 496 ग्राम चांदी गबन कर भाग तीन आरोपी पुलिस ने दबोचे
जी एल बजाज में ADIEU 2018 फेयरवेल पार्टी का आयोजन
साइकिल चला रहे दल को ट्रक ने मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल
लखीमपुर खीरी : मंत्री और बेटे पर नहीं हुई कोई कार्रवाई ,पीएम मोदी हैं चुप - राहुल गांधी
शहीद भगत सिंह के बताये रास्ते पर चले युवाः देवेंद्र गुर्जर
प्रसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ विंग अमित खारी ने थामा भाजपा का दामन
घर पर ही मनानी होगी होली, दिल्ली, मुंबई, यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने जारी कीं गाइडलाइंस, जा...
Paysquare rolls out highly scalable, centralised solutions suite for global payroll operations
नवनीत सिकेरा को बनाया गया चुनाव पर्यवेक्षक, यूपी से जाएंगे 24 आईपीएस अफसर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर तीन साल की राहत