टोक्यो ओलंपिक: नंबर एक खिलाड़ी का सपना टूटा, जोकोविच कांस्य पदक का मैच भी हारे

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच कांस्य पदक का मैच भी हार गए हैं। उन्हें स्पेन के ही खिलाड़ी पाब्लो कारेनो बुस्टा के खिलाफ 6-4, 6-7 (6/8), 6-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ उनका ओलंपिक में पदक जीतने का इंतजार और बढ़ गया।

सेमीफाइनल में ज्वेरेव ने दी थी पटखनी
सेमीफाइनल मुकाबले में भी जोकोविच को हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें चौथे वरीय वाले जर्मनी के खिलाड़ी एलेग्जेंडर ज्वेरेव के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस हार के साथ ही सर्बियाई दिग्गज का पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर गोल्डन स्लैम जीतने का सपना भी टूट गया। जोकोविच एक कैलेंडर वर्ष में चार मुख्य ग्रैंडस्लैम के साथ ओलंपिक गोल्ड जीतने की कोशिश में थे, लेकिन ज्वेरेव ने उनके इस सपने को पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया।

दोनों खिलाड़ियों के बीच दो घंटे तक चले कड़े मुकाबले में ज्वेरेव ने 1-6, 6-3 और 6-1 से हराया। हालांकि मैच की शुरुआत में जोकोविच ने शानदार खेल दिखाया और महज 37 मिनट के अंदर ही पहला सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। लेकिन इसके बाद ज्वेरेव ने जोरदार वापसी की और 45 मिनट में दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद आखिरी सेट में भी ज्वेरेव ने जोकोविच को कोई मौका नहीं दिया और पूरी तरह से उनपर हावी रहे। ज्वेरेव ने आखिरी सेट को 41 मिनट में 6-1 से अपने नाम किया था।

 

यह भी देखे:-

जेवर एयरपोर्ट के पास इंटरचेंज निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्यों में गुणवत्ता और गति पर दिया ...
कोविड वैक्‍सीन : 2022 की पहली तिमाही तक बच्‍चों के लिए आ जाएगी कोवोवैक्स
बारिश, जलजमाव और जाम ने बढ़ाई टेंशन, जलभराव रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च के दावों बारिश ने धो दिया
ग्रेटर नोएडा में दिन दहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या 
जम्मू-कश्मीर के नेताओं से पीएम मोदी ने कहा, दिल्ली और दिल की दूरी करना चाहता हूं खत्म
धनंजय सिंह के पिता ने अपने बेटे की जान की सुरक्षा के लिए योगी से लगायी गुहार
श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के निवासियों ने विधायक तेजपाल नगर को गिनाई समस्या,   मिला आश्वाशन 
1 अप्रैल से इन बैंकों मे बदल जायेंगे नियम, कहि इनमें आपका बैंक तो नही!
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध किसानो के धरने को हुए 100 दिन
संकल्प सिद्ध करने में सबके प्रयास जरूरी- पीएम मोदी, कोविड वैक्सीन लाभार्थियों से बातचीत
एक्टिव सिटीजन टीम ने किया पौधारोपण
पैरालंपिक 2024 में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को सीएम योगी ने दी बधाई, सेमीकॉन इंडिया 2024 में क...
सड़क हादसे में पत्नी की दर्दनाक मौत, पति घायल
विश्व क्षय रोग दिवस पर CLIRNET की बड़ी पहल, वैश्विक फोरम से टीबी देखभाल को मिलेगा नया बल
AICTE का बड़ा फैसला, इंजीनियरिंग में अब मिलेगी बीटेक ऑनर्स या बीई ऑनर्स डिग्री
व्हाइट बोल्ड ड्रेस में Priyanka Chopra, लेटेस्ट तस्वीरों ने लूटी महफ़िल