मास्टर एथलीट मान कौर : अपने जुनून व हौसले से मान कौर बनी फिटनेस का प्रतीक

मास्टर एथलीट मान कौर तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने 102 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 100 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीता था। इसी साल उन्होंने ऑकलैंड में स्काई टॉवर पर ‘स्काई वॉक’ कर नया विश्व  रिकॉर्ड बनाया था, उस समय उनकी उम्र 102 साल की थी। यह स्काई टॉवर शहर से 192 मीटर की ऊंचाई पर था।इस विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने में उनके बेटे गुरदेव सिंह ने उनका साथ दिया था। मान ने अपने बेटे का हाथ पकड़कर यह ‘स्काई वॉक’ की थी। इस वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज हुआ था। अपने इसी हौसले और जुनून की वजह से वह फिटनेस का प्रतीक बन गई थी। मोदी की फिट इंडिया मुवमेंट के  26 उद्घाटन समारोह में पहुंचकर मान कौर ने लोगों को फिटनेस का पाठ पढ़ाया।

यह थी मान कौर की उपलब्धियां

मास्टर एथलीट मान कौर ने वर्ष   2019  पोलैंड में संपन्न हुई वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स (डब्ल्यूएमए) प्रतियोगिता में चार गोल्ड मेडल हासिल किए थे। इसी वर्ष 2018 स्पेन में आयोजित हुए मास्टर्स मुकाबलों में  जेवलिन थ्रो व 200 मीटर दौड़ मुकाबले में दो गोल्ड मेडल जीते थे। वर्ष 2017 में भारत में हुई वर्ल्‍ड मास्टर गेम्स में 100 मीटर रेस व जेवलिन थ्रो में रिकॉर्ड तोड़ा। वर्ष 2016 में उन्होंने 100 वर्ष के उम्र वर्ग में अमेरिका मास्टर गेम्स में 4 गोल्ड मेडल हासिल किए।

साल 2013 में हंट्समैन वर्ल्ड  सीनियर गेम्स में पांच गोल्ड मेडल हासिल करके जेवलिन थ्रो व शॉटपुट का रिकॉर्ड तोड़ा। कनाडा मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांच गोल्ड जीते। ताइवान में 2012 में हुई एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान 100 मीटर दौड़ में उन्होंने एक गोल्ड मेडल हासिल किया। उससे पहले 2011 में  अमेरिका में खेलते हुए उन्होंने वर्ल्‍ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 व 200 मीटर दौड़ मुकाबले में दो गोल्ड मेडल हासिल करके एथलीट ऑफ द ईयर का खिताब हासिल किया था।

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने का था कार्यक्रम

अलग-अलग खेलों और आयुवर्ग की कैटेगरी में खेलते हुए स्वर्गीय मान कौर ने आठ वर्ल्ड रिकार्ड बनाए थे।  उनका नाम  विश्व की 10 प्रसिद्ध सिख प्रभावशाली महिलाओं में भी दर्ज हो चुका था। वह दुनिया के 25 देशों में आयोजित होने वाली मास्टर गेम्स में हिस्सा ले चुकी थी और उन्होंने  35 मेडल जीते थे। उनके बेेटे गुरदेव सिंह ने बताया कि अगर उनका स्वास्थ्य ठीक रहता तो वो टोक्यो ओलंपिक में भी एथलीट्स की हौसला अफजाई के लिए जाती। उन्होंने बताया कि मान कौर के आने की खबर जापान के अखबारों व टीवी में काफी दिन पहले चल चुकी थी, लेकिन दुखद वो जापान जाने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गई।

यह भी देखे:-

वूमेंस सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन
अयोध्या में दीपोत्सव: जय श्रीराम के उद्घोष व शंखनाद के साथ रवाना हुई राम राज्याभिषेक शोभायात्रा
बच्चों को संक्रमित नहीं कर पाएगी कोरोना की तीसरी लहर, डाक्टरों का दावा
Sushil Kumar का खुलासा, Sagar Dhankar को कॉलर पकड़ने पर मिली मौत; जानें उस रात की पूरी कहानी
किसान एकता संघ हुई दो फाड़, इन पदाधिकारियों ने संगठन छोड़ा
ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने भेजा एक और नोटिस, केंद्रीय बलों पर गलत टिप्पणी करने का है आरोप
ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल : वर्ल्ड बुक डे और कॉपीराइट  डे का हुआ आयोजन
किसान नेता सुनील फौजी को जल्द रिहा करें जिला प्रशासन नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन :  चौधरी ऋषिपाल अंबावत...
गोल्ड मेडल जीतने पर पहलवान जोंटी भाटी का जोरदार स्वागत
देश में पहली बार ड्रोन से की जाएगी दवाओं की डिलीवरी, इस राज्य ने शुरू किया प्रोजेक्ट 'मेडिसिन फ्रॉम ...
पुलिस चौकी के अंदर युवक की मौत, पुलिस ने कहा फांसी लगाई, पूरी चौकी सस्पेंड
दो बिल्डिंग गिरी लगभग दर्जन लोग मलबे में दबे
यूपी कैबिनेट के फैसले : हर ग्राम पंचायत में बनेंगे ग्राम सचिवालय, जनसंख्या नीति को मंजूरी
2 जनवरी 2022 को भाजयुमो द्वारा नोएडा में होगा युवा सम्मेलन का आयोजन
दो खेलों को गोद लेगी सरकार, मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर बनेगा खेल विश्वविद्यालय - सीएम योगी
पाकिस्तान की तालिबानी करतूत: अफगानी राजदूत की बेटी को किया अगवा, घंटों बर्बरता