इंटरनेशनल मास्टर एथलीट मान कौर: चंडीगढ़ में हुआ निधन, पीएम मोदी थे फिटनेस के मुरीद

Man Kaur Passed Away: दुनियाभर में देश का नाम रोशन करने वाली इंटरनेशनल मास्टर एथलीट मान कौर का शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे निधन हो गया। उन्होंने 105 साल की उम्र में मोहाली के डेराबस्सी स्थित शुद्धि आयुर्वेद अस्पताल में आखिरी सांस ली। मान कौर गॉल ब्लैडर कैंसर से जूझ रही थीं। मान कौर बीमारी की वजह से पूरी डाइट नहीं ले पा रही थी। खाना न खाने की वजह से उन्हें काफी कमजोरी आ गई थी। उनका इलाज नेचुरल थैरेपी से शुद्धि आयुर्वेदा पंचकर्मा अस्पताल डेराबस्सी में आचार्य मुनीष की देखरेख में हो रहा था।

मान कौर के बेटे गुरदेव सिंह (85) ने बताया कि मां को फरवरी में पेट दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें पीजीआइ में दिखाया गया था। जहां उनके सभी टेस्ट होने के बाद इस बात का पता चला था कि उन्हें गॉल ब्लैडर में कैंसर है, लेकिन उम्र ज्यादा होने की वजह से परिवार ने कीमो थैरेपी करवाने से मना कर दिया और का उनका इलाज पटियाला में एक डॉक्टर के पास चल रहा था। दिक्कत हुई तो जून के आखिरी हफ्ते में परिवार उन्हें चंडीगढ़ ले आया, जहां डेराबस्सी के शुद्धि आयुर्वेदा पंचकर्मा अस्पताल में नेचुरल थैरपी से इलाज चल रहा था।

उपलब्धियों के मिल चुका है राष्ट्रपति अवार्ड

मास्टर एथलीट मान कौर कोविड-19 से पहले तक लगातार मेडल जीतकर वह तिरंगे की शान बढ़ाती रही थी। मान कौर की उपलब्ध्यिों को देखते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  वर्ष 2019 में उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया था। राष्ट्रपति भवन में सम्मान लेने के लिए मान कौर जिस फूर्ती से स्टेज पर पहुंचीं थी, उसे देखकर राष्ट्रपति भी हैरान हो गए थे। वहीं, प्रधानमंत्री आवास पर एक मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी उनकी फिटनेस देखकर उनके आगे दोनों हाथ जोड़कर खड़े हो गए थे। वह देश दुनिया के एथलीटस के लिए प्रेरणा स्त्रोत थी।

 

यह भी देखे:-

AIMIM की लोगों ने ली सदस्यता, जल्द होगा कार्यकारिणी का विस्तार   
मुम्बई: संदिग्ध स्कार्पियो मे मिला धमकी भरा खत, लिखा : 'मुकेश भैया, नीता भाभी, ये तो सिर्फ ट्रेलर है...
गलगोटिया विश्विद्यालय: चुनावी रुझान को लेकर सेमिनार आयोजित
नई मुसीबत : कोरोना मरीजों में मिला नया संक्रमण, कारणों का पता नहीं
2047 तक हर मंडल को एक विश्वस्तरीय एयरपोर्ट देने का मुख्यमंत्री का संकल्प
भारत मंडपम में इंडिया रबर एक्सपो 2026 का भव्य आगाज़, 14 देशों की भागीदारी से बना वैश्विक मंच
नगर पालिका के सफाईकर्मियों को मिला कोरोना योद्धा का सम्मान
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
महिला समानता दिवस 2021 के अवसर पर महिला उद्यमिता सफलता की राह पर वेबिनार का आयोजन
महाराष्‍ट्र में निपाह वायरस होने की पुष्टि, महाबलेश्‍वर-पंचगनी के पर्यटन स्‍थलों को फिलहाल बंद कर दि...
मुख्तार अंसारी के बहाने BJP नेता का ममता बनर्जी पर तंज, बोले- एक हार के डर से व्हीलचेयर पर, दूसरा मा...
जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
पीएम मोदी ने देश के शीर्ष चिकित्सकों के साथ बैठक की, कोरोना संकट से पैदा हुए हालात पर की बात
ग्रेटर नॉएडा में शुरू हुआ तीन दिवसीय आरईआई एक्सपो 2022
लखीमपुर खीरी हिंसा : पुलिस की गिरफ्त में मंत्री पुत्र सहित तीन और गिरफ्तार, अब तक 13
"GACS का एक और मंथन कार्यक्रम " 15 फ़रवरी को