Lady Don Anuradha: जानिये- पढ़ाई में बेहद तेज अनुराधा आखिर कैसे बन गई लेडी डॉन, एके 47 चलाने व अपहरण करने में है माहिर

नई दिल्ली।  महिला डान अनुराधा चौधरी उर्फ अनुराग उर्फ मैडम मिंज एके 47 जैसे अत्याधुनिक हथियार चलाने में माहिर है। राजस्थान पुलिस की ओर से इसकी गिरफ्तारी पर भले ही महज 10 हजार का ही इनाम था लेकिन कई बड़े गैंगस्टरों की गर्लफ्रेंड रह चुकी अनुराधा के किस्से बड़े गैंगस्टर जैसे हैं। इसपर रंगदारी मांगने, हत्या के प्रयास व लूट समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे अधिक अपहरण व रंगदारी मांगने के मामले दर्ज है। राजस्थान के बेहद खूंखार गैंगस्टर रहे आनंदपाल सिंह से इसने सबसे पहले अपराध की बारीकियां सीखी। इसने गैंगस्टर को अंग्रेजी बोलना सिखाया। वर्ष 2017 में पुलिस मुठभेड़ में आनंदपाल की मौत होने पर उसने आनंदपाल गिरोह की कमान संभाल ली थी।

पढ़ाई में बेहद तेज अनुराधा ने अपराध की दुनियां में कदम क्यों कैसे रखी इसकी रोचक कहानी है। 34 साल की दुबली पतली, अंग्रेजी बोलने में तेज तर्रार अनुराधा दिल्ली के एक नामी कालेज से बीसीए में स्नातक की है। बताया जा रहा है कि अनुराधा के अपराध का सफर शेयर बाजार में हुए कर्ज से शुरू हुआ। उसके पति फैलिक्स दीपक मिंज ने राजस्थान के सीकर में शेयर ट्रेडिंग का काम शुरू किया। लोगों के लाखों रुपए शेयर में लगा दिए लेकिन उन्हें इसमें करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। लोगों ने जब पैसे वापस करने का दबाव बनाया तब उसने इलाके के कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह से संपर्क किया। उसी के बाद अनुराधा जब आनंदपाल के साथ अपराध की दुनियां में आ गई तब उसका पति उसे छोड़ दिया था।

बचपन में उठ गया था मां का साया

अनुराधा राजस्थान के सीकर की रहने वाली है। इसके घर का नाम मिंटू है। मां के बचपन में ही देहांत हो जाने के बाद अनुराधा के सिर पर पिता का ही साया बचा था। आर्थिक हालत कमजोर होने के चलते पिता कमाने के लिए बाहर चले गए। अनुराधा ने फैलिक्स दीपक मिंज से प्रेम विवाह किया था। जब अनुराधा अपराध जगत में आ गई तो दीपक उससे अलग हो गया।

यह भी देखे:-

भाजपा के जनविश्वास यात्रा में उमड़ी भीड़, नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में दिखाया दमखम
प्रदेश में अपराध नियंत्रण का काफी बुरा हाल -मायावती, बसपा अध्यक्ष, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
जी-7 में हिस्‍सा लेने ब्रिटेन पहुंचे अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन, पद संभालने के बाद है पहली विदेश यात्...
आज का इतिहास: 9 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
दिल्ली में स्थायी कार्यालय भवन को लेकर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का प्रतिनिधिमंडल सांसद रामवीर सिंह ...
दूसरी लहर से एक चौथाई कम घातक होगी तीसरी लहर, सावधान रहकर टाल सकते हैं तीसरी लहर
ELECRAMA 2018 में सौर उर्जा से जुडे उपकरणों का हुआ प्रदर्शन
घातक हो सकता है इंटरनेट मीडिया पर उपलब्ध नुस्खे आजमाना, जिंक और विटामिन सी का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य...
हाईवे फैशन वीक सीजन 7: शो का मुख्य आकर्षण रहा शो के मुख्य आकर्षण का केंद्र बने कैंसर अवेयरनेस , गो ...
जेवर में बनेगा दिल्ली-एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
डीजे एक्सपो को पहले दिन मिला दशकों का शानदार रिस्पांस, 27 अगस्त तक चलेगा "इंडियन डीजे एक्सपो
दिल्ली: दीपावली की तरह ही गणेश चतुर्थी भी मनाएगी केजरीवाल सरकार, सीएम करेंगे पूजा, होगा लाइव प्रसारण
फिर दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने जाल बिछाया 
दिल्लीवासियों को अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, उत्तर भारत में जल्द बदलेगा मौसम
ट्रेक्टर पर सवार होकर डीएमआईसी के किसान पहुंचे कलक्ट्रेट, किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मांग, पढ़ें ...
इस साल 10 हजार लोगों को कर कंपनी रही हायर, इन सेक्टर्स में होंगी भर्तियां