Weather Update: यूपी-दिल्ली-एनसीआर -बिहार सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें- आपके राज्य में कब बरसेंगे बादल

नई दिल्ली, एजेंसी। मानसून की सक्रियता से देशभर में लगातार बारिश हो रही है। कहीं तेज बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है तो कहीं बादल फटने से जनधन का नुकसान हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने 1 अगस्त तक भारत के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य भागों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।  आज यानी शुक्रवार को बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत कई इलाकों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया। बिहार में गुरुवार को भी कई इलाकों में तेज बारिश हुई, वहीं यूपी में भी कई जगहों पर जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर में भी आज बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश की प्रबल संभावना है। आईए जानते हैं देश के अलग-अलग इलाकों के मौसम का क्या है हाल।

यूपी में 2 दिन भारी बारिश के आसार, इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कई जिलों में आज बारिश होगी। आईएमडी ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्‍य के हमीरपुर, महोबा, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला 31 जुलाई तक जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई को आगरा, फिरोजाबाद, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैय्या और आसपास के इलाकों में बारिश होने का अनुमान है जबकि हमीरपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, मथुरा, श्रावस्ती, बलरामपुर, महोबा और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

शनिवार 31 जुलाई को प्रयागराज, चित्रकूट, संत रविदास नगर, वाराणसी, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं जबकि सोनभद्र व चंदौली और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पूरी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद , पलवल, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा हरियाणा के कैथल, हिसार, रेवाड़ी, भिवानी और चरखीदादरी में भी हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश का अनुमान है।

 

यह भी देखे:-

पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मे बनेगा 70 एकड़ जमीन पर ईको पार्क व वेटलैंड
हैवानियत की हदें पार: फेसबुक पर दोस्ती की, बर्थ डे के बहाने बुलाकर बंधक बना किया दुष्कर्म
भारत को मिलने वाली हैं 4 नई वैक्सीन, हर दिन 1 करोड़ लोगों के टीकाकरण की तैयारी: डॉ. वीके पॉल
कोरोना : देश में थम रही रफ्तार, जानें क्‍या कहते हैं आंकड़े
यूपी गेट पर किसानों ने फिर शुरू किया पक्का निर्माण, पुलिस बोली- बारिश का पानी रोकने के लिए ईंटें लगा...
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गौतमबुद्ध नगर के इन तीन बड़े नेताओं को किया निष्काषित , पढ़ें पूरी खबर 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन
मुख्यमंत्री योगी की राम राम सत्य बोलते हुए सपा नेता ने निकाली अर्थी, अभद्रता करने पर 60 सपाइयों पर ...
पड़ोसी ने लूटवाया था 100 मोबाईल फ़ोन, पहुंचा हवालात
भा.ज.पा. जिला कार्यालय पर आयोजित संगठन पर्व चुनाव समिक्षा बैठक, पार्टी के चुनावी अभियान को लेकर की ग...
ग्रेटर नोएडा : भारत का सबसे बड़ा हस्तशिल्प मेला 14 अक्टूबर से एक्सपो मार्ट में
IHGF 2023 : हस्तशिल्प मेला का तीसरा दिन, 3000 से ज्यादा प्रदर्शक, 14 प्रदर्शन खंड, क्षेत्रीय शिल्प औ...
मुआवजे के लिए भटक रहे मृत कोरोना योद्धाओं के आश्रित, जिले से सचिवालय तक घूम रहीं फाइलें
मेवाड़ में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन ,मेधावी पुरातन विद्यार्थी सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स...
ग्लोबल एसोसिएशन फॉर कॉर्पोरेट सर्विसेज द्वारा कंपनी मंथन कार्यक्रम
डबल मर्डर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी दबोच...