India China Tension: भारत और चीन के बीच 12वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता आज

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और चीन शनिवार सुबह 10.30 बजे से सीमा विवाद को लेकर 12वें दौर की वार्ता करेंगे। यह वार्ता कोर कमांडर स्तर की होगी और इसका आयोजन चीन की सीमा में माल्डो में किया जाएगा। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को लेकर विवाद है। पिछले दौर की वार्ता 9 अप्रैल को हुई थी। भारत ने तब स्पष्ट कर दिया था कि सीमा पर तनाव को कम करने के लिए यह जरूरी है कि चीन उन सभी इलाकों से पीछे हट जाए जिसे दोनों देश विवादित मानते हैं।

अभी तक दोनों पक्षों के बीच 11 दौर की सैन्य वार्ता हुई है और इससे पैगोंग लेक के दोनों तरफ के इलाकों से सैनिकों की वापसी में मदद भी मिली है। इस बार तकरीबन साढ़े तीन महीने बाद बैठक हो रही है और इस देरी के पीछे वजह यह है कि चीन की तरफ से लगातार आनाकानी की जा रही है। फरवरी 2021 में पैगोंग लेक के पास से चीनी सैनिकों की वापसी के बाद से चीन का रवैया बदला हुआ है।

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के कुछ हिस्सों से इस साल फरवरी में सैनिकों की वापसी के बाद से चीन का रवैया बदल गया है। वह बाकी के हिस्सों से अपने सैनिकों को हटाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है। आज होने वाली कोर कमांडर स्तर की वार्ता में यह मुद्दा भी उठाया जाएगा।

गौरतलब है कि चीन ने मई, 2020 में एलएसी का उल्लंघन किया था। तनाव बढ़ने के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक व सैन्य स्तर की वार्ता शुरू हुई थी। 25 जून, 2021 को दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच बात हुई थी और यह तय किया गया था कि जल्द ही वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की अगली बैठक होगी।

 

यह भी देखे:-

MSME उद्यमियों के लिए राहत की उम्मीद! जेवर विधायक से मुलाकात में उठी औद्योगिक भूखंडों की नीलामी प्रक...
आठ साल से फरार ईनामी डकैत "धूम " को एसटीएफ ने दबोचा
ग्रेटर नोएडा में चल रही नशे की फैक्ट्री पर दिल्ली पुलिस का छापा, चार अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
बेहद कम खर्चीला है ई-वाहनों का सफर ,पेट्रोल वाहनों की तुलना में 75 फीसदी कर सकते है बचत
कर्मचारी नही करना चाहते वर्क फ्रॉम होम, ऑफिस से काम की इच्छा जताई
पत्रकारों से अखिलेश के बाउंसरों ने की मारपीट, कई पत्रकार घायल।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए अधिकारियों को किया सचेत
लावारिस गोवंशों मवेशियों को पकड़ने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क , पढ़ें पूरी खबर 
गौतमबुद्ध नगर में आज से चलाया गया “मेरी माटी, मेरा देश'अभियान
राशन कार्ड में यूनिट जोड़ने के लिए फर्जीवाड़ा करने का आरोप
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को कितना संकट, सरकार ला रही है 'बाल रक्षा किट'
Bikes In September : सिंतबर में होने वाली है नई रेंज की बाइक्स लांच, बाइक लवर्स की बल्ले-बल्ले
गलगोटिया यूनिवर्सिटी: कोविड-19 और शिक्षा की भावी दिशा पर वेबीनार का आयोजन
यूपी में किस तरह दहशत फैलाने का था प्लान : संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के लिए दिल्ली गई एटीएस
नोएडा : अवैध हथियारों के साथ दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार
यथार्थ हॉस्पिटल, मॉडल टाउन ने वर्ल्ड हार्ट डे पर आयोजित किया वॉकथॉन, भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी;...