Pulwama Encounter : सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, तलाशी अभियान जारी

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के जिजा पुलवामा के नागबेरन तरसर के जंगलों में आज शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। और आतंकियों के होने की आशंका के चलते क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए दोनों आतंकवादियां की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह उन्हें नागबेरन तरसर इलाके के बीच स्थित जंगलों में कुछ संदिग्ध बंदूकधारियों के देखे जाने की सूचना मिली। एसओजी, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल सूचना मिलते ही इलाके में पहुंच गया। जैसे ही उन्होंने जंगलों में आतंकियों की तलाश शुरू की, आतंकवादियों ने सामने से गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई से पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया परंतु उन्होंने गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा। इससे पहले की आतंकी जंगलों की आड़ में वहां से फरार होने में कामयाब होते, सुरक्षाबलों ने एक के बाद एक दोनों आतंकियों को कुछ ही समय की मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकियों के शवों को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने कहा कि जंगल में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

यह भी देखे:-

बाजार रसोई गैस की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी हुई महंगी, 117 वीं बोर्ड बैठक की पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट
कोरोना संकट : संक्रमण की नई लहर मई मध्य तक पहुंच सकती है अपने चरम पर
एनआईईटी कॉलेज पर 21 हजार रुपये का जुर्माना
धारदार हथियार से युवक की हत्या, परिचित पर हत्या करने का शक, जांच में जुटी पुलिस
जी डी गोयंका में आन लाइन अन्तर्सदनीय कला संवर्धन प्रतियोगिता
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जारी किया यातायात निर्देश: यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 के दौरान सु...
शोपियां मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, गोली मार हुआ था फरार
श्री रामलीला कमेटी ने मोक्षधाम में भोले शंकर की प्रतिमा के निर्माण कार्य के लिये किया भूमि पूजन
शादी अनुदान योजना: गरीब ओबीसी परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 20,000 रुपये
गाजियाबाद में सीईएल-ईएसडीएस ग्रीन डेटा सेंटर का शिलान्यास, सीएम योगी बोले– “ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्ता...
मायावती का ओबीसी कार्ड पर मोदी को समर्थन : कहा-ओबीसी समाज की अलग से की जाए जनगणना
कोरोना के खिलाफ जंग : राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए रेलवे ने बनाया हरित गलियारा
जिसने भी रंग में भंग डाला सलाखों के पीछे होगाः सीएम योगी
PM Narendra Modi in Varanasi: वाराणसी में बोले प्रधानमंत्री - काशी का श्रृंगार 'रुद्राक्ष' के बिना अ...
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मनाया छठवां स्थापना दिवस , आयोजित की गई कई प्रतियोगिताएं