लखनऊ : सुनवाई के लिए मुख्तार को कोर्ट में पेश करने का आदेश, अगली सुनवाई 11 को

एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने लखनऊ जेल में बंद रहने के दौरान जेलर व डिप्टी जेलर को जानमाल की धमकी देने के आरोपी माफिया मुख्तार अंसारी को सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश करने का आदेश बुधवार को दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी।

 

बांदा जेल के अधीक्षक ने कोर्ट को अर्जी देकर बताया था कि मुख्तार अंसारी कई बीमारियों से ग्रस्त हैं। इसके चलते वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकता है। लिहाजा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्तार पर आरोप तय किए जाएं। इस मामले में सुनवाई बाद कोर्ट ने आरोपी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर करने का फरमान सुनाया गया। साथ ही कोर्ट ने आदेश की प्रति बांदा जेल के अधीक्षक, कारागार के महानिदेशक, पुलिस कमिश्नर लखनऊ, डीजीपी, प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव को भेजने को कहा है।

 

गौरतलब है कि 28 अप्रैल 2003 को लखनऊ जेल के जेलर एसके अवस्थी ने आलमबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लखनऊ जेल में बंद मुख्तार अंसारी से मुलाकात करने आए लोगों की तलाशी करने का आदेश देने पर वादी और जेलकर्मियों को जानमाल की धमकी दी गई है। आरोपी मुख्तार ने जेलर से गालीगलौज करते हुए पिस्तौल तान दी थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी पर आरोप तय किए जाने हैं।

 

यह भी देखे:-

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे, मंत्रियों, विधायकों ने एयरपोर्ट पर  स्वागत किया 
बंगाल में बवाल जारी: भाजपा सांसद के घर के पास हुई बमबारी, बच्चे समेत तीन लोग घायल
Delhi Budget 2021की जानिए ख़ास बातें, दिल्ली वालों  को क्या मिला
असली दांतो का भी इलाजोप्रान्त पुनः प्रत्यारोपण संभवः पदमश्री डाॅ0 अनिल काॅहली”
Budgam Encounter: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन बरामद
महामारी को रोकने में पिछड़ रहे हैं देश के ये राज्‍य, केंद्र ने भेजी टीम, बताएगी कारगर तरीका
बंगाल और ओडिशा के तट से 26 को टकरा सकता है 'यास', पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक
डेल्टा प्लस वैरिएंट का टीके पर प्रतिकूल प्रभाव डालने का कोई वैज्ञानिक डाटा उपलब्ध नहीं : डॉ. वीके पॉ...
पंजाब के बाद अब राजस्थान की बारी, राहुल और पायलट की मैराथन बैठकों से मिल रहे संकेत
यथार्थ अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष प्रोग्राम "किलकारी" का उद्घाटन
भारत में कोविशील्ड वैक्सीन से खून के थक्के बनने का खतरा बहुत कम , विज्ञानी बोले
पंजाब में बड़ा रेल हादसा , रावण दहन देख रहे 50 से ज्यादा लोग ट्रेन से कटे , मौत
खिलौना मेले का उद्घाटन, मोदी बोले- बच्चों के विकास में खिलौनों की भूमिका को समझें माता-पिता व अध्याप...
गलगोटिया विश्विद्यालय: चुनावी रुझान को लेकर सेमिनार आयोजित
मेडिकल डिवाईस पार्क का ड्रा सम्पन्न
रुझानों के आधार पर भाजपा को यूपी  में बहुमत, पंजाब में आप