बेसिक शिक्षा विभाग की सद्बुद्धि के लिए समाजवादी पार्टी ने हवन किया

नोएडा: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग की सद्बुद्धि के लिए सेक्टर 82 स्थित ब्रम्हचारी कुटी में हवन किया। पंडित मनोहर शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ हवन सम्पन्न कराया। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की भी मिलीभगत है।

इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे ने कहा कि शुरुआत में ही बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा निजी स्कूलों के साथ मिलकर आरटीई के तहत गरीब बच्चों के होने वाले दाखिलों में अस्सी प्रतिशत सीटों का घोटाला कर दिया है। शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन इस मामले की पिछले तीन महीने से जांच का नाटक कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी स्कूल की जांच नहीं हुई है। जांच के नाम पर मात्र खाना पूर्ति की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग में आरटीई का प्रभार संभाल रहे कर्मचारियों की मिलीभगत व उनके संरक्षण में इस घोटाले में सम्मलित निजी स्कूलों पर कोई कार्यवाई नहीं की जा रही है। हमारी मांग है कि जिला प्रशासन इस प्रकरण की अविलंब निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्यवाई करे ताकि गरीब बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित ना रह सकें। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।

इस अवसर पर अर्जुन प्रजापति, हीरालाल यादव, रवि राघव, समीर खान, रोहताश, प्रताप, सुशील पाल मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
शारदा यूनिवर्सिटी में ताइक्वांडो पर "द स्पोर्ट्स टॉक" का आयोजन, खिलाड़ियों को मिला रणनीतियों का व्या...
चौकी प्रभारी ने मास्क व सैनिटाइजर बांटकर लोगों को किया जागरूक
एकल श्रीहरि ग्रेटर नोएडा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सुरताल टीम की रासलीला ने मोहा भक्तों का मन
ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रचिंतना की 30वीं गोष्ठी — "स्वाधीनता दिवस-अखंड भारत समारोह" आयोजित
एनएसई भ्रमण से एमबीए छात्रों को मिली वित्तीय बाजारों की व्यावहारिक समझ
बच्चा चोरी की अफवाहों से बचने की साईट - 5 थाना पुलिस की अपील
ग्रेटर नोएडा में धार्मिक रामलीला का भूमि पूजन सम्पन्न, आधुनिक मंचन की तैयारी शुरू
25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में विशाल किसान महापंचायत: आर-पार की लड़ाई के लिए जुट रहे किसान, बड़े फैसले...
ऐतिहासिक रैली की तैयारी में जुटा संगठन, बूथ स्तर तक बनाई जा रही रणनीति
दखें VIDEO, PVR CINEMAS ने ग्रेटर नौएडा में अपना पहला मल्टीप्लेक्स शुरू किया
कल का पंचांग, 6 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आई0टी0आई0,10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए रोजगार प्राप्त करने के लिए सुनहरा अवसर
गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 लाख रुपये का 51 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
जेवर में फिल्मी सितारों का जलवा, "घोड़ी पे चढ़कर आना" की शूटिंग शुरू
यीडा में एक हजार एकड़ जमीन पर कोरियन और जापानी सिटी बसाने की योजना तैयार, प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी