अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : बाघ और तेंदुओं को बचाने के लिए यूपी में बनेंगे चार सेंटर, केंद्र की मंजूरी

प्रदेश के आबादी वाले हिस्सों में बाघ और तेंदुओं की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इनके लिए यूपी में चार रेस्क्यू सेंटर और एक रिवॉइल्डिंग सेंटर बनाने के लिए नेशनल कैंपा कमेटी (ईसी) ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। शीघ्र ही औपचारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा।

 

यूपी में बाघों और तेंदुओं के आबादी में आने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जंगल से सटे इलाकों में मानव और पालतू पशुओं पर हमले भी आए दिन हो रहे हैं। इस पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ने पीलीभीत, मेरठ, महराजगंज और चित्रकूट में एक-एक रेस्क्यू सेंटर बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। इस पर कंपनसेटरी अफॉरेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथॉरिटी (कैंपा) की राष्ट्रीय कार्यकारी कमेटी ने बीते दिनों विचार किया।

 

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बैठक में इन प्रस्तावों पर किसी तरह की आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई। ईसी ने यूपी के अधिकारियों के परियोजनाओं के पक्ष में दिए गए तर्कों को वाजिब ठहराया। रेस्क्यू सेंटर के लिए कैंपा फंड मुहैया कराएगा। एक रेस्क्यू सेंटर की लागत करीब 4.90 करोड़ रुपये आएगी।

बीते एक साल के आंकड़ों के मुताबिक दुधवा व पीलीभीत टाइगर रिजर्व के आसपास के गांवों और पश्चिमी व पूर्वी यूपी में नदियों के कछार में अक्सर तेंदुए देखे जा रहे हैं। बरेली में रामगंगा नदी के किनारे बाघिन ने दो लोगों को पिछले महीने घायल किया था। प्रदेश के इन चार अलग-अलग हिस्सों में रेस्क्यू सेंटर बनने से जंगल के बाहर तेंदुए और बाघ मिलने पर इन्हें तत्काल पकड़ा जा सकेगा।

रेस्क्यू सेंटरों में वन्य-जीव चिकित्सकों के अलावा प्रशिक्षित स्टाफ और वन्यजीवों को पकड़ने के लिए जरूरी उपकरण व वाहन भी रहेंगे। नजदीक में ही रेस्क्यू सेंटर होने पर उन्हें अपेक्षाकृत कम समय में पकड़कर भेजा जा सकेगा, जिससे मानव-वन्य जीव संघर्ष में कमी आएगी।

25 हेक्टेयर में बनेगा रिवाइल्डिंग सेंटर
पीलीभीत में बाघों के लिए रिवाइल्डिंग सेंटर बनाने पर भी नेशनल कैंपा की ईसी ने सहमति दे दी है। यह सेंटर करीब 25 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाया जाएगा। जो भी बाघ आबादी वाले इलाकों में पकड़ में आएंगे, उन्हें कुछ दिन यहां रखकर फिर से उन्हें जंगली बनाने में मदद की जाएगी।

यूपी में चार रेस्क्यू सेंटर और एक रिवाइल्डिंग सेंटर बनाने के लिए नेशनल कैंपा की ईसी ने सहमति दे दी है। एक-दो दिनों में हमें औपचारिक आदेश (संबंधित कार्यवृत्त) प्राप्त होने की उम्मीद है।
– संजय श्रीवास्तव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक

 

यह भी देखे:-

दादरी के इन गाँवों में कल मंगलवार को होगा कोरोना का टेस्ट, देखें सूची 
मंथन: पीएम मोदी सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ आज करेंगे बैठक, कामकाज की होगी समीक्षा
ग्रेटर नोएडा : दादरी मे हुई दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं मे दिखा जोश
जीएनआईओटी में एबीवीपी का जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन
राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में हाई-टी एवं रात्रिभोज का आयोजन
ग्राम स्वराज मिशन के तहत पल्ला गांव में ग्राम सभा की बैठक, "ग्राम सभा कानून" लागू किए जाने की मांग
बेकाबू हुआ कोरोना: लगातार तीसरे दिन एक लाख से अधिक नए मरीज, बीते 24 घंटे में ही 1.31 लाख केस, 800 से...
ग्रेटर नोएडा: दीपावली मिलन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला का आह्वान – "रोशनी का पर्व ...
दिल्ली-एनसीआर : घर बैठे मिलेगा रैपिड ट्रेन का टिकट, मेट्रो कार्ड से भी कर सकेंगे सफर
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने विधान परिषद में कहा कि शिक्षामित्रों को स्थायी श...
अब बनारस के घाट नोएडा की सड़कों पे देखिये
'रावण' के निधन पर दुखी हुए लक्ष्मण और सीता, शेयर किया इमोशल पोस्ट
प्रवीण भाई तोगड़िया को मंदिर में जाने से रोका गया
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़: ऑनलाइन विवाद समाधान में न्याय प्रणाली को विकेंद्रीकृत करने की क्षमता
भारत का बदला रुख, तालिबान के साथ रिश्तों पर पुनर्विचार संभव, जानें क्‍या होगी रणनीति
G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डिजिटल माध्यम से जी7 शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित