शर्मनाक: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बोले- तालिबानी आम नागरिक, अमेरिका ने वहां सब बर्बाद कर दिया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने तालिबानी आंतकियों को सामान्य नागरिक बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में घुसकर सब गड़बड़ कर दिया। दरअसल,  प्रधानमंत्री से पूछा गया कि  एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करीब 10, 000 पाकिस्तानी लड़ाकू सीमा पार कर तालिबान की मदद करने गए हैं? इसपर इमरान खान नाराज हो गए और बोले कि यह बिल्कुल गलत बात है, वो हमें इस बात का सबूत क्यों नहीं देते हैं? प्रधानमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान की समस्या का समाधान युद्ध नहीं बल्कि राजनीतिक समझौते से संभव है।

 

इमरान खान ने बताया कि पाकिस्तान में तीन मिलियन अफगानी रिफ्यूजी रहते हैं, जिसमें पश्तूनी लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध ऐसे ही चलता रहा तो अफगानिस्तान से और रिफ्यूजी पाकिस्तान आएंगे। तालिबानी सेना मजबूत है, वो सामान्य नागरिक हैं। अगर इन शिविरों में कुछ सामान्य नागरिक रहते हैं तो कैसे पाकिस्तान इन लोगों को खोज कर उन्हें मार सकता है?

 

अमेरिका ने अफगानिस्तान में चीजें अस्त-व्यस्त कर दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में चीजें अस्त-व्यस्त कर दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सच है कि तालिबान ने 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान पर क्रूर शासन किया था। इसके बाद अमेरिका के चलते उसे सत्ता छोड़ना पड़ा था, लेकिन 2001 के बाद अमेरिका यहां डेरा डाल दिया, जिसके बाद यहां पर सब चीज़ें बर्बाद हो गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका को बहुत पहले ही राजनीक समाधान का विकल्प चुनना चाहिए था।

राष्ट्रपति के एलान के बाद अफगान से लौट रही अमेरिकी सेना
बता दें कि  11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर आतंकी हमला हुआ था।  इस हमले में करीब तीन हजार लोगों की मौत हुई थी । अलकायदा के आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया था। तालिबान द्वारा अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को सौंपने से इनकार करने के बाद अक्टूबर, 2001 में अमेरिका ने अफगानिस्तान पर हमला किया था। हालांकि, हाल ही में राष्ट्रपति जो बाइडेन के एलान के बाद अमेरिकी सेना धीरे-धीरे अफगानिस्तान से लौटने लगी है।

तालिबान पर इमरान खान ने दिया बयान
इमरान खान से पूछा गया कि क्या वह सोचते हैं कि तालिबान को बढ़ने से अफगानिस्तान को फायदा होगा तो प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका अच्छा नतीजा राजनीतिक समझौता होगा जो समावेशी हो।  निश्चित ही तालिबान सरकार का हिस्सा होगा।

 

यह भी देखे:-

1 फरवरी को हिंदू एकता सम्मेलन, 12 स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक
केंद्र सरकार की सख्ती के आगे झुका ट्विटर, कहा- नए आईटी नियम मानने को तैयार
ग्रेनो वेस्ट निवासियों व नेफोवा ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
फेडरेशन कप रोलर डर्बी 2025: उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक किया अपने नाम
UNSC के अध्यक्ष के तौर पर भारत का कार्यकाल खत्म
श्री रामलीला कमेटी द्वारा गणेश वंदना से रामलीला मंचन प्रारंभ हुआ, नारद मोह प्रसंग देख रोमांचित हुए...
पलायन करने वाले सभी हों वापस, UP में अब गुंडों का दमन करने वाली सरकार- CM योगी आदित्यनाथ
पीएम मोदी ने अर्जुन भाटी को लिखा पत्र, कहा आपका प्रयास कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मजबूती प्रदान की है
आईएफजेएएस 2019 , 145 करोड़ रुपये की बिजनेस पूछताछ के साथ हुआ समापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा वॉक टू डस्टबिन अभियान, अल्फा 1 निवासियों को किया गया जागरूक 
कोरोना के खिलाफ जंग : राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए रेलवे ने बनाया हरित गलियारा
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनों ने मनाया तीज महोत्सव
नोएडा : उतर प्रदेश समारोह पर 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास एवं लोकार्पण
हिन्दू जागरण मंच की बैठक में भारत को अखंड बनाने का लिया संकल्प
Google Logo History : गूगल ने मनाया 25वां जन्मदिन, जानें गूगल का इतिहास
लखनऊ : स्कूली सामान खरीदने के लिए अभिभावकों के खातों में आज आएंगे 1100 रुपए