यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं- बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन से विरोधियों की नींद उड़ी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा शुरू किए गए ब्राह्मण सम्मेलन से विरोधियों की नींद उड़ गई हैं जिसके कारण वो इसे रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सम्मेलन जिसे प्रबुद्घ वर्ग संगोष्ठी भी कहा जाता है के प्रति लोगों के दिखाए जा रहे उत्साह से यह स्पष्ट है कि ब्राह्मण समाज का बसपा पर सहज विश्वास है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मेरे निर्देशन में पार्टी महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र द्वारा यूपी में चल रही प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी, जो ब्राह्मण सम्मेलन के नाम से काफी चर्चा में है, के प्रति उत्साहपूर्ण भागीदारी यह प्रमाण है कि इनका बसपा पर सजग विश्वास है, जिसके लिए सभी का दिल से आभार।

उन्होंने कहा कि अयोध्या से 23 जुलाई को श्रीरामलला के दर्शन से शुरू हुआ यह कारवां अंबेडकरनगर व प्रयागराज जिलों से होता हुआ लगातार सफलतापूर्वक आगे बढ़ता जा रहा है, जिससे विरोधी पार्टियों की नींद उड़ी है व इसे रोकने के लिए अब ये पार्टियाँ किस्म-किस्म के हथकण्डे अपना रही हैं। इनसे सावधान रहें।

बता दें कि यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी प्रमुख पार्टियां ब्राह्मण समाज को जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। इसी मकसद से बसपा ने भी सम्मेलन शुरू किया था।

 

यह भी देखे:-

ब्रिटिश विश्वविद्यालय से कॉस्मेटोलॉजी में डॉक्टरेट अर्जित करने वाले भारत के पहले कॉस्मेटोलॉजिस्ट बने...
फ्लैट से शादी का सामान ले उड़े चोर
बंद फ्लैट में मिली महिला की लाश , पति व बच्चा लापता , जांच में जुटी पुलिस
डीएम बी.एन. सिंह ने जनता से की वृक्षारोपण की अपील  
वरिष्ठ पत्रकार और बीबीसी के इंडिया ब्यूरो चीफ रहे मार्क टली का 90 वर्ष की उम्र में निधन
दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर जेल बंदियों की आध्यात्मिक उन्नति हेतु ध्यान, योग एवं प्रवचन एवं का “...
Bigg Boss 11: विकास गुप्ता के फैंस ने तोड़े सारे रेकोर्ड्स
प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने जिला गौतमबुद्ध नगर का किया सघन भ्रमण अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्...
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: किश्तवाड़ में बादल फटने से पांच की मौत, 40 से ज्यादा लोग लापता
अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी को दी बधाई
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में CRPF CAMP में कोरोना की दस्तक
राम-ईश इंस्टीट्यूट ने मनाया 63वां राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह
राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुए नॉएडा के समाजसेवी रंजन तोमर, 'ग्लोबल यूथ पीस' कमिटी द्वारा महाराष्ट्र...
अंतिम यात्रा : अलीगढ़ से अतरौली लाई गई पूर्व CM कल्याण सिंह की पार्थिव देह
उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 3 नवंबर को नोएडा में
बड़े बिल्डरों के घटिया काम, NEFOMA ने ऐसे बिल्डरों के खिलाफ जांच की मांग की