Raj Kundra अश्लील फिल्म मामले में अब गहना वशिष्ठ की भी बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुआ केस

अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल में हैं। उनपर अश्लील फिल्में बनाने और उसका कारोबार चलाने का आरोप है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार जांच कर रहा है। साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। अब क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा की अश्लील फिल्में बनाने वाली कंपनी के 3-4 प्रोड्यूसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इसमें अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का भी नाम शामिल है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया है कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी के 3-4 प्रोड्यूसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का भी एक आरोपी के रूप में नाम है। पता हो कि गहना वशिष्ठ को 6 फरवरी को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने इसी अश्लील वीडियो के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अभिनेत्री 5 महीने तक जेल में रहीं। अब वह जमानत पर बाहर हैं।

दूसरी ओर राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद गहना वशिष्ठ लगातार उनका सपोर्ट कर रही हैं। वहीं अश्लील फिल्में बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। राज के साथ उनके पार्टनर और दोस्त रायन थॉर्पे को भी न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। अश्लील फिल्म बनाने और कारोबार के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा और रायन थॉर्पे को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वो क्राइम ब्रांच की कस्टडी में थे।

 

यह भी देखे:-

Ganesh Chaturthi 2021: अमिताभ बच्चन, कंगना रनोट और सोनू सूद सहित इन सेलेब्स ने दी फैन्स को गणेश उत्स...
गाजियाबाद में अवैध दूतावास का भंडाफोड़, यूपी एसटीफ नोएडा ने फर्जी एम्बेसडर हर्षवर्धन जैन को किया गिर...
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में तीन और मरीज कोरोना पॉजिटिव, देखें विस्तृत रिपोर्ट
दस्तक: तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आज केरल पहुंचेगा मानसून, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बार...
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत “सप्ताह के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार के लिए मोबाईल वैन को किया गया रवाना : जि...
दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश
शारदा अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया डॉक्टर्स डे, मरीजों ने कराया फ्री स्वास्थ्य जांच 
यूपी: 16 साल की उम्र में कमर में पिस्टल खोंस कर जमाता है रौब, पुलिस ने पकड़ा
महिला सशक्तिकरण: महिला दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने मांगे सुझाव
प्रभारी मंत्री ने की विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा
JEECUP Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
सुन्दर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य की अल्फा 2 में करोड़ों की संपत्ति जब्त
क्लीनिंग टेक्नॉलॉजी एवं हाईज़ीन समाधानों पर क्लीन इंडिया शो का उद्घाटन  ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्स...
देश में कोरोना से राहत के संकेत, दो हफ्ते में करीब 10 फीसद गिरी संक्रमण दर; एक्टिव केस भी घटे
इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए पूरी दुनिया में गूंजेगा प्रभु श्रीराम का नाम
इन मेट्रो स्‍टेशन से मिलेंगे ऑटो एक्सपो के टिकट