उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : दिल्ली में नड्डा की बैठक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

नई दिल्ली, एएनआइ। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद दिल्ली में पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ( BJP chief JP Nadda) से मुताकात करेंगे। बुधवार और गुरुवार दो दिनों तक चलेने वाली इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों ने बताया यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के साथ उनके दो डिप्टी दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी बैठक में मौजूद रहेंगे। इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सभी भाजपा सांसदों को बैठक में भाग लेने के लिए कहा गया है।

सूत्र ने कहा कि बैठक में उन्हें निर्देश दिया जाएगा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचें और उनके सामने आने वाली समस्याओं से अवगत रहें। उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों के साथ भागीदारी बढ़ाने के लिए भी कहा जाएगा। इसके अलावा सांसदों को अपने क्षेत्र के लोगों को राज्य और केंद्र सरकार दोनों द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराने के लिए भी कहा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। 16 जुलाई को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। 18 जुलाई को लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की समन्वय बैठक भी हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में होने वाले हैं। भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनावों में राज्य में सत्ता में वापसी की थी। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में प्रमुख दलों में भाजपा के 309, सपा के 49, बसपा के 18 और कांग्रेस के 7 विधायक हैं।

यह भी देखे:-

प्रदूषण विभाग ने मिक्सर प्लांट पर लगाया 5 लाख का जुर्माना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, देखा कॉरिडोर निर्माण कार्य
सेना को बड़ी सफलता: उड़ी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा भी गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर...
IEA ने लॉयड के साथ मिलकर मनाया अंतरष्ट्रीय योग दिवस
कार्यकाल के आखिरी दिन जस्टिस बोबडे ने केंद्र को फटकारा, कहा- ऑक्सीजन की कमी से मर रहे लोग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर दो दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ, पहले दिन 150 युवाओं ने...
जी-7 की बैठक में बड़ा फैसला, तालिबान के साथ बातचीत के लिए रोडमैप बनाएंगे सात देश
हनुमंत कथा के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़
सिख दंगा: 34 साल बाद मिला न्याय , आरोपी सज्जन कुमार दोषी करार
अब सीधे चुनाव प्रेक्षक से कर सकते हैं शिकायत, जानिए कैसे
यमुना प्राधिकरण आज करेगा भूखंड योजना लॉन्च
नेफोमा ने रखा बायर्स का दर्द, कहा रेरा में है अभी कई खामियां, सरकार देखे कैसे बने रेरा बायर्स का राम...
आगामी 18 फ़रवरी को होने वाली शारदा हाफ मैराथन की तैयारी जोरों पर
अपनी बालकनी या छत पर स्मार्ट किचन गार्डन लगाएं
गौतमबुद्ध नगर: भाजयुमो से दायित्व मुक्त मंडल अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
खाद्य तेलों की क़ीमतें छू रही आसमान, लोग हो रहे परेशान और हलकान