विकास कार्यों में तेजी लाने व अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने की बैठक 

 कार्यालय जिला पंचायत गौतम बुद्ध नगर में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

जिला पंचायत अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर अमित चौधरी ने विकास कार्यों में तेजी लाने व अधूरे पड़े कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने के उद्देश्य से आज कार्यालय जिला पंचायत गौतम बुद्ध नगर में बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी के द्वारा कार्य योजना तैयार करते हुए सभी विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर, माननीय विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में जिले में विकास कार्यों के प्रस्ताव एवं कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का सफल संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत गौतम बुद्ध नगर धर्मजीत के द्वारा वर्ष 2020-21 का पुनरीक्षित बजट का लेखा-जोखा, वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मूल बजट को विस्तार परख रूप से प्रस्तुत करते हुए किया गया। सभी सदस्यों के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित कार्यों एवं सुझावों से अवगत कराया गया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा सभी को आश्वस्त किया कि उनके क्षेत्रों से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा कराने के लिए सभी आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य करेंगे एवं सुझावों पर विचार करते हुए उन्हें पूर्ण कराने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी गण एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गण, जिला पंचायत सदस्यगण के द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

यह भी देखे:-

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा में सिर और गले के कैंसर पर आयोजित हुई विशेषज्ञों की कॉन्फ्र...
वेलफेस्ट इंडिया 2025: समग्र स्वास्थ्य की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम, आयुरयोग और एल्डरकेयर एक्सपो ...
मेट्रीमोनियल साइट्स के जरिए ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक महिलाओं को बनाया निशाना
ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के बड़े अफसरों के तबादले
स्वामी कर्मवीर के सानिध्य में योग शिविर के चौथे दिन शवासन और योगनिद्रा कराया गया
1857 की क्रांति की याद में साइकिल यात्रा पर निकले एनसीसी कैडेट, 2000 किमी की यात्रा के बाद शारदा विश...
शारदा विश्वविधालय के विभिन्य संकायों द्वार बजट से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित
छात्राओ ने चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करने का दिया संदेश
वर्तमान महामारी परिदृश्य में प्रभावी ''प्रयोगशाला का महत्व और शिक्षा की गुणवत्ता'' पर वेबिनार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 128वीं बोर्ड में लिए गए निर्णय, ग्रेनो की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी फ...
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढाए हाथ
स्थानीय लोगों को सस्ती दरों पर इलाज व शिक्षा नहीं मिलने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन करेंगा पैदल मार्...
प्रोटोटाइप से नवाचार तक: IIC कार्यशाला ने इंजीनियरिंग में बदलाव की दिशा तय की
भगत सिंह जैसा जोश और जज्बा युवाओं को आत्मसात करना होगा:ऋषभ शर्मा
आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल का भव्य शुभारम्भ, पंचकर्म सहित समग्र चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत
लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और MTree की साझेदारी: AI और IoT के क्षेत्र में छात्रों के लिए नए अवसर!