जेपीएस रावत लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए उत्तराखंड संस्कृति समिति ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा : सामाजिक संस्था “उत्तराखंड संस्कृति समिति” ग्रेटर नोएडा की नई कार्यकारिणी के चुनाव आज निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुए। संस्था के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जनेंद्र पाल सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल कुछ समय पहले ही पूरा हो चुका था परन्तु वैश्विक महामारी कोरोना से उपजे हालातों के चलते नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाना संभव नहीं हो पा रहा था। अब जबकि धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य होने लगी हैं, ऐसे में संस्था की निर्वाचन कमेटी ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव करवाने का निर्णय लिया। इसके लिए करीब 15 दिन पहले ही अध्यक्ष, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष पदों के लिए संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। जिसके आधार पर आज संस्था के पदाधिकारियों/ सदस्यों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का तीन साल के लिए गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष पद पर जेपीएस रावत को लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके अलावा महासचिव पद पर तारा दत्त शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर बच्ची राम रतूड़ी को भी निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

इसके बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति से अन्य पदों का चुनाव किया। जिसमे हेम चंद्र पांडे को उपाध्यक्ष, कृष्ण चंद्र पंत को सह कोषाध्यक्ष तथा राजू सनवाल को सह सचिव बनाया गया।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति लम्बे समय से सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेती है। कोरोना संकट काल में भी संस्था द्वारा जरुरतमंदों की मदद की गई।

इस मौके पर जनेद्र पाल रावत, आरसी शर्मा, नन्द किशोर सुन्दरियाल, अजेंद्र रावत, अशोक उपाध्याय, ललित पडलिया, केएन काण्डपाल, केएन लखेड़ा, सुबोध नेगी, डीएस नेगी, महिपाल नेगी, एसएस नेगी, जेपी रावत, आजाद मोहन पंवार, चंद्रा नौटियाल, मोहन ढौंडियाल, हर्ष जोशी, योगेश जोशी, केएन फुलारा, त्रिलोक पंवार, कृष्ण पंत, सुभाष मुंडेपी आदि सदस्य मौजूद थे।

यह भी देखे:-

कोरोना काल में की गई सेवा के लिए आलोक नागर सम्मानित
31 जुलाई तक स्कूल कॉलेज शैक्षणिक संसथान बंद, गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया...
WhatsApp पर मौजूद है दो कमाल के सीक्रेट फीचर्स, चुपके से पढ़ें किसी के मैसेज, चैटिंग करते हुए किसी क...
गौतमबुद्ध नगर में संपूर्ण समाधान दिवस: 70 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण
समसारा विद्यालय में अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2025 का भव्य आयोजन, समसारा ने दोनों वर्गों ...
सेक्टर-63 में मॉडल थाना, ई-मालखाने और आवासीय परिसर का लोकार्पण: पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने दिया स्...
वृद्धाश्रम में एनसीसी कैडेट्स ने बिताया वृद्धजनों के साथ समय, वितरित की जरूरत की वस्तुएं
सभ्य सामाज के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी : डॉ. राहुल वर्मा
कल का पंचांग, 30 नवंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
Ujjwala-2.0 : पीएम मोदी का एलान, अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं
सपाइयों ने मनाई बीपी मंडल की जयंती
एसएसपी ने किया जज कॉलनी पुलिस चौकी का लोकार्पण 
सिर में गोली लगने से सेवानिवृत फौजी की सदिग्ध अवस्था में मौत
केदारनाथ में पीएम मोदी: तबाही के बाद फिर उठ खड़ा हुआ केदारधाम
पंचायत चुनाव के मद्देनजर इन 135 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें सूची