भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय ओलंपियन, इस ओलंपिक में देश का पहला मेडल

टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए कई अच्छी खबर आ रही है। 49 किलोग्राम कैटेगिरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

ओलंपिक में पदक जीतने पर उनकी इस उपलब्धि पर देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीराबाई चानू को ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा, इससे अच्छी शुरूआत नहीं हो सकती, भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है, उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।

चानू से इस स्पर्धा में मेडल की उम्मीद थी जिस पर वह खरी उतरीं। उन्होंने 49 किग्रा कैटेगरी में 87 किलो, जबकि क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम भार उठाया। इस तरह उन्होंने कुल मिलाकर 202 किलोग्राम भार उठाया।

भारोत्तोलन में भारत की तरफ से यह अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2000 में सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में देश को कांस्य पदक दिलाया था। उस समय कर्णम ने कुल मिलाकर 240 किलोग्राम भार उठाया था। तब उन्होंने स्नैच में 110 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 130 किलोग्राम भार उठाकर ओलंपिक में भारत की तरफ से कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला बनी थीं।

 

 

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत चुनाव में AAP ने इन उम्मीदवारों पर लगाया दांव, 19 अप्रैल को होगी वोटिंग
टोक्यो ओलंपिक 2020: कौन हैं भारत की गोल्फर बेटी अदिति
Janmashtami 2021: जन्माष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त और विधि अनुसार करें श्रीकृष्ण की आराधना
श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
लॉकडाउन संकट : ग्रेटर नोएडा के सामाजिक कार्यकर्ताओं में सेवा का जज्बा काबिले तारीफ
Tokyo Paralympics: योगेश और देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य
लखनऊ : सपा सांसद आजम खां अस्पताल से डिस्चार्ज, सीतापुर ले जाने की तैयारी
UP Board Result 2021 : यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में 99.52 और 12वीं 97.88 फीसदी बच्चे पास
किसानों का हक छीन रही है सरकार : सुरेन्द्र सिंह नागर, जेवर में सपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सम्पन्न
सूरजपुर में श्री आदर्श रामलीला का भव्य आगाज: शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह ने मोहा दर्शकों का मन
भाजपा नेता एडवोकेट नरेंद्र भाटी डाढा के नेतृत्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशौदिया सांसद डॉ. म...
प्रिंस भारद्वाज बने मण्डल मंत्री भारतीय जनता पार्टी जेवर
रेस्क्यू के दौरान अभी तक 3 शव निकाले गए
आंबेडकर जयंती पर सपाइयों ने बाबा साहेब को दी श्रद्धाजंलि
UP: ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी, पर 22 हजार से ज्यादा प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ, जानें- व...
अवैध हथियार के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, इकोटेक प्रथम पुलिस की बड़ी कार्रवाई