बिलासपुर में आयुष्मान पखवाड़ा का शुभारंभ 26 जुलाई को मिलेंगे गोल्डन कार्ड

बिलासपुर में आयुष्मान पखवाड़ा का शुभारंभ 26 जुलाई को मिलेंगे गोल्डन कार्ड

बिलासपुर(खालिद सैफी):आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आयुष्मान पखवाड़ा जिले में 26 जुलाई से शुरू हो रहा है । बिलासपुर स्थित फलक लाइफ लाइन प्राइवेट लिमिटेड हास्पिटल के प्रबंधक डाक्टर तकी इमाम ने बताया आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थी परिवारों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन बिलासपुर फलक लाइफ लाइन प्राइवेट लिमिटेड हास्पिटल परिसर में भी 26 जुलाई से 9 अगस्त तक किया जाएगा । डा. तकी इमाम ने बताया इसके लिए विशेष जागरुकता अभियान हास्पिटल के तरफ से चलाकर पात्र लाभार्थियों का नि:शुल्क गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। शनिवार को डा. तकी इमाम ने इस योजना से होने वाले लाभ के बारे में लोगों को बताया और गोल्डन कार्ड बनवाने को लेकर जागरूक होने को कहा।
डा. तकी इमाम ने बताया आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभाथियों को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज प्रति परिवार प्रति वर्ष कराने की सुविधा उपलब्ध है। इसका उपयोग परिवार के एक या सभी सदस्यों द्वारा किया जा सकता है। लाभार्थी को सूचीबद्ध अस्पतालों में नि:शुल्क और कैशलेस स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 15 दिनों तक का चेकअप और दवा पर हुए खर्च शामिल हैं। इस योजना का लाभ पूरे देश में लिया जा सकता है। इस मौके पर अजय नागर, संजय नवादा, कपिल प्रधान, प्रशांत नागर, सफी मोहम्मद सैफी, डा. रासिदा, अफजाल, प्रदीप शर्मा, दिनेश आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

जिला अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति-शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्...
रोटरी आदर्श स्कूल में पाठ्य सामग्री का वितरण  
सौर ऊर्जा से दौड़ेंगे भविष्य के वाहन, गलगोटिया विश्वविद्यालय में ESVC-3000 फाइनल का रोमांच चरम पर
जनपद को नशा मुक्त बनाने की कवायद तेज, डीएम की अध्यक्षता में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की बैठक संपन्न
वैज्ञानिक की दो बेटियां लापता, तलाश में जुटी पुलिस
शिक्षक पात्रता परीक्षा के निर्णय के विरोध में शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ...
सर्वोदय ममता फाउंडेशन द्वारा वृद्ध आश्रम में कपड़े और फल वितरण
डाक सेवको की हड़ताल जारी, किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एडीजी व आईजी हटाये गए
पेंशन को रखा जाए Income Tax के दायरे से बाहर- भारतीय पेंशनर्स मंच
प्रियंका गांधी वाड्रा का भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मुलाकात, जानिए क्या है मायने पढ़ें पूरी खबर
ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता का...
भाकियू भानु ने शहीदो की याद में दनकौर में निकाला कैंडल मार्च
सेक्टर 15ए में पहली बार भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक, सनातन भावना में रँगा समूचा क्षेत्र
किसानों से किया गया वादा निभाएं अस्पताल और स्कूल, वरना होगा बड़ा आंदोलन
"जनपद का पहला राजकीय ट्रामा सेंटर व 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल के लिए किसानों से वार्ता कर, निर्म...